Bihar Weather: चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, तेज-आंधी के साथ इन जिलों में बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में बारिश को लेकर 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसस का रूख बदल गया है। कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
Bihar Weather Update | Image: PTI

बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम के रूख में बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही थी। बारिश के दस्तक से कई जिलों के लोग झूम उठे हैं।


बिहार में बारिश को लेकर 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। बुधवार की सुबह से कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। वहीं, दरभंगा में बारिश भी शुरू भी हो गई है। दरभंगा और इसके पास के इलाकों में तेज-आंधी तूफान के साथ-साथ बारिश हो रही है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD पटना के अनुसार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सीतामढ़ी,सहरसा और मधुबनी जिले के कुछ भागों में अगले से एक से तीन घंटे में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ ओला गिरने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने 9 से 13 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोम का यहां होगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दवाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। एक नया पश्चिमी विक्षोम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उत्तर पूर्व झारखंड और इसके आसपास इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी बिहार से उत्तरी तेलंगाना तक द्रोणिका के रूप में स्थित है।

Advertisement

पटना में बदला मौसम का रूख

इधर राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम मे हो रहे बदलाव को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 13 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।
 

यह भी पढ़ें: Waqf Law:मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद बिगड़े हालात, इंटरनैट बैन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड