अपडेटेड 19 April 2025 at 11:50 IST

Bihar Weather: बिहार में आज फिर मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

पटना IMD ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।

Follow : Google News Icon  
Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert | Image: PTI

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव के चलते कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी राज्य में मौसम का रौद्र रूप दिखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि,वज्रपात की घटनाएं अब धीरे-धीरे कम हो रही है।


बीते कई दिनों से आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, बेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। मौसम की मार रबी फसलों पर भी पड़ी है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और टेंशन बढ़ाने वाली है। बिहार के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

पटना IMD ने शनिवार को राज्य के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, और सहरसा में शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।

पश्विमी विक्षोम का प्रभाव

अगले 24 घंंटों के दौरान राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। पश्विमी हिमालय क्षेत्र में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूरबा हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर बिहार की ओर बढ़ी है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चमोली में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरने से कार सवार 5 लोगों की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 April 2025 at 11:50 IST