Bihar Weather: लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, इन जिलों में बरसेगा मेघा; जानें IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट का भी पूर्वानुमान है।

Follow : Google News Icon  
Bihar Weather Update Rain Alert
Bihar Weather Update Rain Alert | Image: Pinterest

बिहार इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई जिलों में लू के थपेड़ों ने लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही सूरज आग बरसाने लगा है। मगर इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। राज्य के कई जिलों में मौसम का रूख बदलने वाला है। लोगों को झूलसती गर्मी से राहत मिलने वाली है। आईए जानतें हैं IMD का ताजा अपडेट  


मौसम विभाग ने बिहार के लिए राहत भरी खबर दी है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव होने वाला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने पटना समेत आसपास के इलाकों में बादव छाए रहने के साथ गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

कब तक मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम मे हो रहे बदलाव को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 13 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बरसेगा का मेघा

मंगलवार, 8 अप्रैल को बिहार के 4 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस दौरान 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-तड़क का साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर राजधानी पटना समेत कई जिलों में देखने को मिल सकता है। राज्य के पूर्वी भाग के जिलों में आज से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ ही हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना है। 
 

यह भी पढ़ें: Delhi: कापसहेड़ा में मौत की आग बनी रहस्य, जलती कार से झुलसा शव बरामद

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड