बिहार: नल के पानी लेकर हुए विवाद में केंद्रीय मंत्री के भांजे की मौत

बिहार के एक गांव में पानी को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Nityanand Rai
Nityanand Rai | Image: ANI

Bihar: बिहार के एक गांव में बृहस्पतिवार को नल के पानी को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक की मां और भाई घायल हो गए हैं। नौगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि भागलपुर से सटे नौगछिया पुलिस जिले के जगतपुर गांव में नल के पानी को लेकर दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा, "जब भाइयों के बीच झड़प हुई, तो उनकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। विश्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जयजीत और उसकी मां को अस्पताल ले जाया गया है। आगे की जांच जारी है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या मृतक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भांजा (बहन का बेटा) था तो उन्होंने हां में जवाब देते हुए कहा, “हमें (संबंध के बारे में) जानकारी मिली है...... हालांकि, हम इस मामले को उसी तरह से देख रहे हैं, जैसे हम इस तरह की किसी भी घटना को देखते हैं। संबंधित अधिकारियों ने अस्पताल जाकर बयान दर्ज किया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद हैं।” नित्यानंद राय वैशाली जिले से आते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट,मनी लॉन्‍ड्रिंग का आरोप... नोएडा में फर्जी CBI अधिकारी के नाम पर कॉल कर बुजुर्ग से 3.14 करोड़ की ठगी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड