बिहार: सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

बिहार की वैशाली जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Bihar: बिहार की वैशाली जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राजापाकड़ थाना पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक देसी कट्टे से गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं।

इसमें कहा गया कि वीडियो के आधार पर तीनों की पहचान की गई और छापेमारी की। बयान में कहा गया कि इस मामले में सबसे पहले यशराज कुमार उर्फ रावण नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया, ‘‘पूछताछ में रावण ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार उसके साथी चंदन कुमार के पास है जिसके बाद कुमार के घर छापेमारी कर देसी कट्टा, कारतूस तथा पांच तलवार बरामद की गईं।’’

बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी आयुष राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया कि इस संबंध में राजापाकड़ थाना में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: '12 लाख की डिमांड और झूठे केस में फंसाने...', पत्नी और सुसराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर- VIDEO
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड