अपडेटेड 6 April 2025 at 22:30 IST

Bihar: 'आज पूरा देश राममय', पटना में राम नवमी की धूम, गिरिराज सिंह बोले- राम को हम अयोध्या से जोड़कर...

देशभर में राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूरा देश राममय है।

Follow : Google News Icon  
Giriraj Singh
Giriraj Singh | Image: pti

Patna: आज पूरा देश राम नवमी के रंग में रंगा हुआ है। देशभर के अलग-अलग शहरों में सुबह से ही देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूरा देश राममय है।

दरअसल, 6 मार्च यानि आज पटना में भव्य राम नवमी शोभायात्रा का आयोजन हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, गिरिराज सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

आज पूरा देश राममय- गिरिराज

इस मौके पर गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि ये भूमि सनातन की भूमि है और ये बिहार के लोग मिथिला से जुड़े हुए हैं और राम को हम अयोध्या से जोड़कर देखते हैं, आज पूरा देश राममय है, लेकिन आज पटना में जो आप दृश्य देख रहे हैं ये दृश्य नौजवान सनातनी आज राम के स्वागत के लिए राममय है। पूरा पटना एक तरह से सनातन समुद्र की तरह भर गया है।

'पटना में छाया सनातन का समुद्र' 

उन्होंने आईएनएस से बात करते हुए कहा, 'राम नवमी के दिन हम राम के कृति को याद करते हैं, हनुमान की भक्ति को याद करते हैं। आज लगता है कि सनातन का समुद्र पटना में छा गया है। पूरा पटना राममय और हनुमानमय हो गया है। इस मौके पर शोभायात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य नेता शामिल हुए। आज भगवान राम को याद करते हुए हम रामनवमी मना रहे हैं।'

Advertisement

रामलला का हुआ सूर्य तिलक

बताते चलें कि राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। राम नवमी के खास अवसर पर विशेष तरीके से रामलला का अभिषेक किया गया और उन्हें आकर्षक वस्त्र पहनाए गए।

इस बीच, राम जन्मभूमि अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर मंदिर में राम लला के माथे पर 'सूर्य तिलक' लगाया गया। सूर्य तिलक ठीक दोपहर के समय हुआ जब सूर्य की किरण राम लला के माथे की मूर्ति पर पड़ी और एक दिव्य तिलक बना। दृश्यों में पुजारी सूर्य तिलक के दौरान राम लला की पूजा करते हुए दिखाई दिए। राम सेतु चूना-पत्थर से बना 48 किलोमीटर लंबा पुल है, जो भारत के रामेश्वरम द्वीप को श्रीलंका के मन्नार द्वीप से जोड़ता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ramnavami: दो लाख दीपों की रोशनी से जगमगाई रामनगरी, आलौकिक दिखा अयोध्या का नजारा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 22:30 IST