Bihar Politics: 'ऐसे तो सबसे बड़ा डांसर देश का PM...', तेजस्वी के गंगा किनारे डांस पर उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ा अलग राग

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के वायरल डांस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। ऐसी हरकतों से उनकी छवि जनता के बीच और खराब हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
upendra khushwa taunt on tejashwi yadav
तेजस्वी के गंगा किनारे डांस पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज | Image: X/ANI

बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने बीते दिनों पटना के मरीन ड्राइव पर कुछ लड़कों के साथ डांस करते नजर आए थे। तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर बिहार के सियासी गलियारों से भी जमकर प्रतिक्रिया आई। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गंगा किनारे नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है।


पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय 'संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली' में BJP के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष की वोटर अधिकार रैली और तेजस्वी के डांस पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि बिहार के 38 जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं ने इस महारैली में शिरकत की थी। कुशवाहा ने कहा कि यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव से नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार के लिए है।

तेजस्वी यादव के डांस पर कुशवाहा का तंज

रैली के दौरान कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के डांस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल गंगा किनारे लोग नाच रहे हैं, लेकिन अच्छा नाचने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। ऐसी हरकतों से उनकी छवि जनता के बीच और खराब हो रही है। कुशवाहा ने आगे कहा, अगर ऐसा होता तो देश का सबसे बड़ा डांसर भारत का प्रधानमंत्री बन जाता। सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि बनाकर रखनी चाहिए।

वोटर अधिकार यात्रा पर कुशवाहा ने क्या कहा?

कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, यह यात्रा जीरो से शुरू हुई और जीरो पर ही खत्म हो गई। बिहार की जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। कुशवाहा ने इसे पूरी तरह विफल करार देते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विपक्ष के भ्रामक प्रचार" से सावधान रहें और जनता को सच्चाई बताएं।

Advertisement

तेजस्वी का डांस वीडियो वायरल 

बता दें बीते दिनों तेजस्वी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह कुछ युवाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। पटना के मरीन ड्राइव पर तेजस्वी के साथ-साथ उनकी पत्नी भी नजर आई थी। वीडियो को तेजस्वी यादव ने अपने अकाउंट से भी शेयर किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।"

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार! खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड