Bihar: 'पहले ऐश्वर्या के साथ और अब रोहिणी, राजनीति के धृतराष्ट्र...', लालू परिवार के आंतरिक कलह पर JDU की आई पहली प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के अचानक राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से दूरी बनाने के ऐलान JDU की प्रतिक्रिया आई है। इतने बड़े फैसले पर लालू और राबड़ी की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Yadav & Rohini Acharya
Lalu Yadav & Rohini Acharya | Image: ANI/File

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद RJD सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के परिवार में जंग शुरू हो गया है। रोहिणी आचार्य के अचानक राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से दूरी बनाने के ऐलान पर बिहार की सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। रोहिणी के दावे ने परिवार और पार्टी की एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पूरे विवाद पर JDU की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

JDU नेता नीरज कुमार ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "रोहिणी आचार्य एक बेटी हैं जिसने अपने पिता की जान बचाई, बेटी लक्ष्मी होती है, उसका अपमान करना हमारी परंपरा का हिस्सा नहीं रहा है और लालू यादव और राबड़ी यादव इस पर चुप क्यों हैं?

रोहिणी के आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे-नीरज कुमार

वहीं, नीरज कुमार ने तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या के साथ लालू के परिवार के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की चर्चा करते हुए कहा कि  यह दूसरी घटना है, पहले ऐश्वर्या के साथ हुआ और अब रोहिणी के साथ।  ये आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे, राजनीति के धृतराष्ट्र मत बनिए, बताइए कौन दोषी है, दोषी सामने आना चाहिए। यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन चिंता का विषय है।"

लालू-राबड़ी की चुप्पी पर उठे सवाल

सवाल ये उठता है कि आखिर कौन है वो व्यक्ति, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसे राजनीति में पलायन कर ला गया है। उसका लोकेशन कहां है। रोहिणी की आंख से आंसू गिराए गए, ये बिहार की बेटियां, अपनी परंपरा के लिए चिंता का विषय है। कभी भाई को निकाला जा रहा है, कभी बहन को निकाला जा रहा है। इतने कठोर फैसले के बाद भी लालू जी चुप क्यों है? राबड़ी देवी एक मां है वो आगे आकर कुछ क्यों बोल नहीं रही है। सवाल ये उठ रहा है कि आखिरकार लालू-राबड़ी की घेराबंदी किसने कर रखा है?

Advertisement

रोहिणी के X पोस्ट पर मचा बवाल

रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि वह संजय यादव और रमीज के दबाव में यह कदम उठाने को मजबूर हुई हैं। रोहिणी ने लिखा, मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

रोहिणी ने इन पर लगाए गंभीर आरोप

राजनीति और परिवार छोड़ने का ऐलान करने के बाद पहली बार रोहिणी शनिवार देर शाम पटना एयरपोर्ट के पास मीडिया के सामने आईं। इस दौरान भी उन्होंने कहा, मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। रोहिणी आचार्य ने यहां तक कहा, जब आप संजय और रमीज का नाम लीजिए तो घर से निकाल दिया जाएगा। आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवायी जाएगी। आपके ऊपर चप्पल उठाकर के मारा जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं संजय यादव और रमीज जिनकी वजह से लालू परिवार में मची कलह?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड