अपडेटेड 13 August 2025 at 14:24 IST

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025 : बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

बिहार पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस ने 12वीं पास युवाओं के लिए 4361 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

Follow : Google News Icon  
Candidates appear for the Bihar police constable’s recruitment exam
बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती | Image: ANI

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025 : बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। बिहार सरकार ने ड्राइवर कांस्टेबल के लिए 4361 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बिहार पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवा आयोग की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 21 जुलाई  2025 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जो 20 अगस्त, 2025 तक चलेगी। 

चयन प्रक्रिया (पुरुष) के लिए

इन पदों पर चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी, जिसमें हाई जंप, दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट शामिल हैं।   

  • दौड़- 1.6 कि.मी 7 मिनट
  • हाई जंप- कम से कम 3 फिट 6 इंच
  • लॉन्ग जंप- कम से कम 10 फिट
  • शॉट पुट ( 16 Lbs)- कम से कम 8 फिट

चयन प्रक्रिया (महिला) के लिए

बिहार पुलिस ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए महिलाओं से भी आवेदन मांगे हैं। इसके लिए भी चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी, जिसमें हाई जंप, दौड़, लॉन्ग जंप और शॉट पुट शामिल हैं।   

Advertisement
  • दौड़- 1 किमी 7 मिनट
  • हाई जंप- कम से कम 2 फिट 6 इंच
  • लॉन्ग जंप- कम से कम 7 फिट
  • शॉट पुट- ( 12 Lbs) कम से कम 8 फिट

फिजिकल टेस्ट पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को रिटर्न टेस्ट, PET, Driving Skill Test, Document Verification और Medical Examination से गुजरना होगा। 

विषय: हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी

Advertisement
  • प्रश्नों की संख्या: 100  
  • परीक्षा समय: 2 घंटे 

नेगेटिव मार्किंग

इस परिक्षा की खास बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EBC (पुरुष) व अन्य राज्य के सभी वर्ग: 675 रुपए
  • SC/ST के लिए 180 रुपये
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए 180 रुपये
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

योग्यता आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को पास 12वीं पास होना अनिवार्य है। उम्र की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।

  • सामान्य वर्ग (पुरुष) : न्यूनतम 20 साल, अधिकतम 25 साल
  • सामान्य वर्ग (महिला) : न्यूनतम 28 साल, अधिकतम 30 साल
  • OBC/EBC : अधिकतम 28 साल
  • SC/ST : न्यूनतम 20 साल, अधिकतम 30

इसे भी पढ़े-  BSSC Recruitment 2025: बिहार में युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, ऑफिस अटेंडेंट के लिए 3727 पदों पर करें आवेदन, जानिए लास्ट डेट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 August 2025 at 11:35 IST