अपडेटेड 26 September 2025 at 19:52 IST
Bihar Police Constable Result 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 99690 कैंडिडेट्स का PET के लिए चयन
Bihar Police Constable Result 2025 OUT: बता दें कि काउंसिल ऑफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड, बिहार के द्वारा प्रदेश में 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था। परीक्षार्थियों को अब इसके रिजल्ट का इंतजार था। वहीं, बोर्ड ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के रिजल्ट को जारी कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar Police Constable Result 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। जी हां, बिहार के काउंसिल ऑफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट को जारी कर दिया है। कुल 99,690 कैंडिडेट्स का PET (Physical Efficiency Test) के लिए चयन हुआ है।
अभ्यर्थी, जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे काउंसिल ऑफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
19,838 पदों को भरने की है तैयारी
बता दें कि काउंसिल ऑफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड, बिहार के द्वारा प्रदेश में 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था। परीक्षार्थियों को अब इसके रिजल्ट का इंतजार था। वहीं, बोर्ड ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के रिजल्ट को जारी कर दिया है। Physical Efficiency Test के लिए कुल 99,690 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। अब ये सभी इस परीक्षा के आगे की तैयारी करते हुए टेस्ट देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस में कुल 19,838 पदों को भर्ती होती है। इसके लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस साल परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- परीक्षा के रिजल्ट (चयन) को देखने के लिए सबसे पहले आपको काउंसिल ऑफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जानी है।
- उसके बाद आप बिहार पुलिस के रिजल्ट सेक्शन में Written Examination Results for Shortlisting of Candidates for PET for Post of Constable in Bihar Police & Bihar Special Armed Police पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगा।
- इसमें अपने रौल नंबर के हिसाब से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं कि आपने PET के लिए क्वालिफाई किया है या नहीं।
हम यहां आपको इस खबर में पीडीएफ भी दिखा रहे हैं।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 26 September 2025 at 19:52 IST