Bihar: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का बड़ा ऐलान, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च का किया आह्वान

Bihar: बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने लोकभवन तक मार्च करने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bihar Opposition calls for march to Lok Bhawan on August 19 rjd police action against students
बिहार में राजनीतिक गरमाहट: विपक्ष ने 19 अगस्त को लोकभवन मार्च का किया आह्वान | Image: ANI

Bihar: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सभी ने तय किया कि 19 अगस्त को मार्च करेंगे और गवर्नर को अपनी बात बताएंगे। इस बीच तेजस्वी ने बिहार सरकार कई कई गंभीर आरोप भी लगाए। 

तेजस्वी ने बिहार सरकार लगाए कई आरोप

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोई ऐसी परीक्षा या फिर कोई ऐसी बहाली नहीं होती है जब पेपर लीक न होता हो। चाहे 10वीं की परीक्षा हो, 12वीं की परीक्षा या फिर कोई बहाली की परीक्षा हो, हर बार पेपर लीक हो जा रहा है और कभी भी निष्पक्ष चयन नहीं हो पाया है। बिहार शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है। छात्र अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही है। किसने गोली चलाने का यह आदेश दिया?

AK47 वाले मामले पर सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को AK47 मामले वाले मामले पर भी घेरने का काम किया। उन्होंने कहा  सिवान में जो घटना घटी, वो आपने देखा होगा। AK47 चलाया गया। छात्र अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही है। किसने गोली चलाने का यह आदेश दिया? अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसमें सिर्फ एक सिपाही को बर्खास्त किया गया है लेकिन अभी तक न तो SP का निलंबन हुआ है और न ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई है।

19 अगस्त को लोकभवन मार्च का किया आह्वान

तेजस्वी यादव ने आगे कहा दिल्ली में हम सभी ने तय किया कि 19 अगस्त को मार्च करेंगे और गवर्नर को अपनी बात बताएंगे। इससे पहले भी हम लोगों की DGP से मुलाकात हुई थी। 19 तारीख को हम लोग राजभवन तक मार्च करेंगे।

Advertisement

ये ही पढ़ें: महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, युवा चेहरों को मौका...कल 12 बजे हो सकता है BJP की नई टीम का ऐलान
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड