बिहार की राजनीति में हलचल तेज, क्या सियासत की पिच पर उतरते ही राज्यसभा जाएंगे निशांत कुमार, JDU ने क्या कहा?
Rajya Sabha Elections 2026: जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि निशांत कुमार की एंट्री राजनीति में पार्टी बहुत जल्द होने वाली है। एक सवाल का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत राजनीति में आ रहे हैं, निशांत राज्यसभा जाएंगे या नहीं, यह नीतीश कुमार का फैसला होगा।
- भारत
- 3 min read

Rajya Sabha Elections 2026: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्यसभा जा रहे हैं? यह एक ऐसा सवाल है, तो पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासी गलियारों में अचानक से चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जेडीयू (JDU) अपने कोटे से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रत्याशी उतारेगी।
इसके लिए पिछले कई दिनों से निशांत कुमार और रामनाथ ठाकुर के नाम की चर्चा खूब चल रही है। इस बीच बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का चौंकाने वाला बयान आया है। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उन्होंने कहा कि यह होली का सबसे बड़ा उपहार जेडीयू के कार्यकर्ता नेताओं को मिलेगा।
होली का सबसे बड़ा उपहार JDU कार्यकर्ता को मिलेगा-अशोक चौधरी
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होली का सबसे बड़ा उपहार जेडीयू (JDU) के कार्यकर्ता नेताओं को मिलेगा। निशांत राजनीति में आ रहे हैं निशांत राज सभा जाएंगे या नहीं, यह नीतीश कुमार का फैसला होगा।’
आगे उन्होंने कहा कि 'मगर नीतीश कुमार चाहते हैं निशांत राजनीति में आए परिवारवाद यह नहीं होगा, क्योंकि निशांत को नीतीश कुमार नहीं ला रहे हैं, बल्कि निशांत राजनीति में आए यह जदयू के हर एक कार्यकर्ता चाहते हैं।'
Advertisement
बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव
पिछले कुछ दिनों से बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। नेताओं की बयानबाजी भी खूब सामने आ रही है। हालांकि, इस बीच बिहार की 5 सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है और 16 को मतदान होना है। आपको यह भी बता दें कि बिहार की 5 सीटों के अलावा, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होना है।
Advertisement
पांचों सीट एनडीए जीतेगी-विजय कुमार चौधरी
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा ‘इतना तो तय है की पांचों सीट एनडीए जीतेगी और संख्या बल के हिसाब से दो सीट पर जदयू के पास आनी चाहिए। दो सीट पर राज्यसभा के कौन उम्मीदवार होंगे यह फैसला तो मुख्यमंत्री को करना है।’
उन्होंने निशांत कुमार के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'निशांत को लेकर कहा कि पूरी पार्टी में उनको राजनीति में आने की बातें चल रही है सभी कार्यकर्ता चाह रहे हैं जिस दिन भी आएंगे सभी लोग मिलकर उनका स्वागत करेंगे।'