पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चले निशांत कुमार, पदभार संभालते ही में एक्शन में, कहा- भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं...

पदभार संभालते ही बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत अपने पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चलते नजर आए। उन्होंने साफ संकेत दे दिया कि स्वास्थ्य विभाग में अब पुरानी व्यवस्था नहीं चलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sadbhav Yatra nishant kumar
पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चले निशांत कुमार | Image: Social media

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पटना के गांधी मैदान में 7 मई को आयोजित भव्य समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। ठीक इसके एक दिन बाद कई मंत्रियों ने पदभार संभाला। इसी कड़ी में शुक्रवार को  बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी पटना में अपना पदभार संभाला और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन पर जोर दिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, 'आज मेरा पहला दिन है। मैंने अधिकारियों से चर्चा की है। स्वास्थ्य विभाग के अंदर पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। हमें ईमानदारी से काम करना है और बिहारवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करनी हैं।'

मुझे भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं-निशांत

पदभार संभालते ही निशांत अपने पिता नीतीश के पदचिह्नों पर चलते नजर आए। उन्होंने साफ संकेत दे दिया कि स्वास्थ्य विभाग में अब पुरानी व्यवस्था नहीं चलेगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और सख्ती से कहा, 'भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें ईमानदारी से काम करना है और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करनी है।'

निशांत ने बताया बिहार के लोगों के लिए होगा काम

निशांत ने बताया कि उनका फोकस पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा । बता दें कि इससे पहले भी निशांत कुमार ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा था कि  पूरी निष्ठा, सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे और बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम करेंगे।

Advertisement

संजय झा ने की निशांत की तारीफ

नीतीश कुमार के करीबी और JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने का स्वागत किया और उनके प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त किया। संजय झा ने कहा कि यह फ़सला पार्टी की सक्षम नेतृत्व की अंदरूनी जरूरत को दिखाता है और उन्होंने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम होगा।

यह भी पढ़ें: 'बंगाल नहीं पूरे देश से एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे',शाह ने भरी हुंकार
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड