Bihar: नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा! नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, अमित शाह पहुंचेंगे पटना; जानें अब तक के अपडेट

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bihar new government formation
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी | Image: ANI

बिहार में नई सरकार के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज, 19 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होना है। इससे पहले नीतीश कुमार के नाम पर आज मुहर लगेगी। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले यानी आज बुधवार को राजधानी पटना में दिनभर महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां होंगी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार, 19 नवंबर को सबसे पहले JDU विधायक दल की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) में सुबह 11 बजे होगी। पार्टी की ओर से सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके ठीक बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। बैठक के लिए पार्टी हाईकमान ने तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

विधायक दल की बैठक में नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर

बुधवार, 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की भी संयुक्त बैठक होगी, जिसमें भाजपा, जदयू, हम, वीआईपी और आरएलजद के सभी विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा৷ इसके बाद नीतीश कुमार एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल नेताओं के साथ राजभवन पहुंचेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल पहले ही मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने की अधिसूचना जारी कर चुके हैं।

20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह

20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया है कि इसमें सभी आम मतदाताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। करीब 2 से 3 लाख लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति यहां दर्ज होगी। ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

Advertisement

10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश

बिहार की सियासत में नीतीश का दसवां शपथ ग्रहण ऐतिहासिक होने जा रहा है। मंगलवार शाम खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ गांधी मैदान में तैयारियों का मुआयना करने पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है और SPG ने सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच रहे हैं।

सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय

गृह मंत्री अमित शाह के भी एनडीए की बैठक में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तैयार हो चुका है।  मंत्रिमंडल का गठन पिछली बार की ही तरह हो सकता है। मगर, इस बार दो नए सहयोगियों LJP (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा के दलों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। वहीं, सबसे बड़ा दल होने के नाते BJP के मंत्री सबसे अधिक संख्या में रहने की संभावना है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दीदी का अपमान नहीं सहेंगे, जयचंदों...',तेज प्रताप ने दी खुली चुनौती

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड