हीरा अंकल रोज आते और मम्मी के साथ...शादी के 15 साल बाद भाभी-देवर के बीच बने अवैध संबंध, बीमार पति को छोड़ हुई फरार

मुनेश्वर के 6 साल के बेटे ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। बेटे ने बताया कि जब पिता घर पर नहीं होते थे, तब हीरा अंकल आते थे और मम्मी के साथ गलत काम करते थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bihar muzaffarpur woman love brother in law
हीरा अंकल रोज आते और मम्मी के साथ...शादी के 15 साल बाद भाभी-देवर के बीच बने अवैध संबंध, बीमार पति को छोड़ हुई फरार | Image: AI

किसी का यूँ तो हुआ कौन उम्र भर फिर भी
ये हुस्न ओ इश्क़ तो धोका है सब मगर फिर भी

फिराक गोरखपुरी का यह शेर बिहार के एक शख्‍स के साथ हुए धोखे को बताने के लिए काफी है। बीमार हाल में उसे और उसके तीन बच्चों को छोड़ उसकी पत्नी देवर के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के 15 साल बाद उसे देवर से प्‍यार हो गया और पति के घर पर ना रहने पर दोनों लगातार मिलने लगे। शारीरिक संबंध होने के बाद महिला ने देवर को ही जीवन साथी मान लिया और उसी के साथ फरार हो गई।

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। पीड़ित पति मुनेश्वर राय ने इस घटना की जानकारी औराई थाना में दी है और आरोपित देवर हीरा कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक साल 2009 में मुनेश्वर राय की शादी सीतामढ़ी जिले के टिकौली गांव की रहने वाली चांदनी कुमारी से हुई थी। मुनेश्वर मुंबई में ट्रक ड्राइवर का काम करते थे।

पिछले दो सालों से बीमार होने के चलते वो घर वापस आ गए। इस बीच उन्‍हें पत्‍नी और देवर के बीच अवैध संबंधों को पता चला। मुनेश्वर ने अपनी पत्नी को इस बारे में समझाया और डांट फटकार भी लगाई, लेकिन महिला ने उनकी बातों की अनदेखी की और इस अवैध रिश्ते को जारी रखा।

Advertisement

बेटे ने खोल दी मां की काली करतूत

मुनेश्वर के 6 साल के बेटे ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। बेटे ने बताया कि जब पिता घर पर नहीं होते थे, तब हीरा अंकल आते थे और मम्मी के साथ गलत काम करते थे। 14 दिसंबर को महिला ने देवर के साथ भागने का फैसला किया और वह घर से निकल गई। वो घर में रखे जेवर भी साथ ले गई। मुनेश्वर राय का कहना है कि उनकी शादी के 15 साल हो गए थे और उनके तीन छोटे बच्चे थे, लेकिन महिला के इस कदम ने उनके परिवार को तोड़ दिया। 

Advertisement



बच्चों की हालत बहुत खराब है और वह अपनी मां को वापस लाने के लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला का मोबाइल नंबर बंद है, जिससे जांच में कुछ मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- UP: चाय में नशा मिला 3 बच्चों की मां से कुर्सी बेचने वाले अब्दुल ने किया रेप, ब्‍लैकमेल कर कई बार बनाया हवस का शिकार
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड