अपडेटेड 17 July 2025 at 15:21 IST
बिहार में ललन सिंह की 'मटन पार्टी' पर छिड़ा सियासी संग्राम, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का हमला- ये दोहरे चरित्र वाले अपना ही थूका...
सावन के महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा आयोजित मटन पार्टी को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे लेकर JDU पर तीखा हमला बोला है।
- भारत
- 2 min read
बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और JDU सांसद ललन सिंह की ओर से सावन के महीने आयोजित की गई मटन पार्टी विवादों घिर गई है। उन्होंने बुधवार को बिहार के लखीसराय में मटन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था। मंत्री जी यहां एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब सावन के पवित्र महीने में इस मटन पार्टी ने बिहार में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस लेकर JDU पर तीखा हमला बोला है।
लखीसराय जिले में केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह द्वारा आयोजित मटन पार्टी ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। सावन महीने में आयोजित मटन भात पार्टी ने ललन सिंह के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने इस आयोजन को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस और RJD ने इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया है तो JDU की ओर से पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये अपना थूका ही चाट जाते हैं-रोहिणी आचार्य
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ललन सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, ढोंग रच - रच ढकोसले फैला, दूसरों के खान-पान में खोट निकालने वाले , कपटी और बड़े धूर्त हैं ये कान फूंकने वाले…कथनी करनी में अंतर इनके, हैं ये जहरीले मंतर फूंकने वाले। ये धर्म का मर्म छिपाते हैं , अपना थूका ही चाट जाते हैं, हैं असल में ये दोहरे चरित्र वाले ..।
ललन सिंह ने पार्टी को लेकर क्या कहा?
बता दें कि लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड में ललन सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए मटन भात का आयोजन किया था। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा, भोजन का बढ़िया इंतजाम है, जो सावन मनाता है उसके लिए भी और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी। पार्टी में टेबल-कुर्सी के साथ भोजन की पूरी व्यवस्था थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी देखने को मिली।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 15:16 IST