Bihar: 'गार्जियन के पांव...', JDU विधायक चेतन आनंद ने छुए तेजस्वी यादव के पैर, शपथ ग्रहण के बाद लालू परिवार को लेकर भी कही बड़ी बात
आनंद मोहन के बेटे और नबीनगर से विधायक चेतन आनंद ने सदन में अंग्रेजी में विधायक पद की शपथ ली। इस बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।
- भारत
- 2 min read

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में सोमवार 1 दिसंबर, 2025 को राज्यपाल की ओर से नियुक्त प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान कुछ विधायकों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें से एक थे बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद। नवीनगर से JDU के नवनिर्वाचित विधायक आनंद मोहन ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
आनंद मोहन के बेटे और नबीनगर से विधायक चेतन आनंद ने सदन में अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कुछ नेताओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उस समय सब हैरान रह गए, जब चेतन RJD नेता तेजस्वी यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सदन के बाहर जब मीडिया ने उनसे तेजस्वी के पैर छूने के बारे में सवाल किया तो चेतन आनंद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।
तेजस्वी जी हमारे बड़े भाई हैं-चेतन आनंद
चेतन आनंद ने कहा, 'तेजस्वी जी हमारे बड़े भाई हैं। हमने नीतीश जी के भी पैर छुए, विजय चौधरी जी के भी पैर छुए। जो गार्जियन सामने दिखे, सबके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजनीति में मतभेद की जगह है, मनभेद की जगह नहीं है। पर्सनल रिलेशन को अपनी जगह रखना चाहिए।'
मैंने जयचंद को लेकर सबसे पहले सवाल उठाया था-चेतन आनंद
वहीं, लालू परिवार में चल रहे आंतरिक कलह और जयचंद को लेकर पत्रकारों ने जब चेतन से सवाल किया तो जवाब में उन्होंने कहा, जयचंद का आरोप जिसने लगाया, उनसे पूछिए। मैंने तो पहले दिन से साफ कह दिया था कि मुझे किन लोगों से दिक्कत है। रोहिणी आचार्या ने भी उन्हीं लोगों की बात की है, तेज प्रताप जी ने भी कहा था। सबसे पहले तो छोटा भाई (मैं) बोला था, बाद में बाकी भाई-बहन बोले रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि चेतन आनंद RJD को साथ छोड़कर 2024 में नीतीश कुमार के साथ फिर वापस आ गए थे। बिहार विधानसभा 2025 में JDU के टिकट पर नवीनगर सीट से चुनाव लड़ा था। महज 112 वोटों के रोमांचक अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 80,380 वोट मिले, जबकि RJD उम्मीदवार अमोद कुमार को 80,268 वोट ही मिल थे।