Bihar: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में 890 करोड़ की लागत से बनेगा मां जानकी का विशाल मंदिर, चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा ऐलान

अमित शाह ने आज पुनौरा धाम में 890 करोड़ की लागत से बनने वाली मां जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही आज के दिन को शुभ बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: x

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने 890 करोड़ की लागत से बनने वाली मां जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

माता सीता मंदिर के भूमिपूजन के बाद अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'ये जो हमारा मिथिलांचल है और यहां की संस्कृति है, ये सिर्फ मिथिलांचल की संस्कृति नहीं है, बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति का अनन्य गहना है। मैं बड़ा भाग्यशाली हूं, जो मुझे यहां मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन करने का सौभाग्य मिला।'

आज का दिन बड़ा शुभ- अमित शाह

उन्होंने आगे कहा, 'आज का दिन एक प्रकार से बड़ा शुभ दिन है। यहां सालों पहले रामायण काल में बारिश के लिए सोने का हल चलाया गया था और वहीं से मां जानकी प्रकट हुई थीं। आज मां जानकी के जन्म परिसर के भूमिपूजन में बारिश के रूप में मां जानकी ने आशीर्वाद देने का काम किया है। यह आशीर्वाद न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे भारत के लिए शुभ होने वाला है।'

890 करोड़ की लागत से बनेगा मां जानकी का मंदिर

गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 890 करोड़ रुपये की लागत से यहां मां जानकी का भव्य स्मारक और मंदिर बनाने का काम किया जाएगा। यहां परिक्रमा प्लॉट, धार्मिक जल स्रोतों का निर्माण, चिकित्साव सुविधा और रामायण की कथाएं बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा थ्री डी एक्सपीरियंस करके युवा श्रीराम और माता जानकी के जीवन के सभी प्रसंगों को देख सकेंगे। 

Advertisement

शाह ने कांग्रेस-RJD पर बोला हमला

अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी सदन में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहे हैं। लालू एंड कंपनी को नहीं पता कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, भाजपा-NDA की सरकार है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं है।'

उन्होंने घेरते हुए कहा, 'मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि उनके पिता और माता लंबे समय तक सत्ता में रहे। गुंडागर्दी, गिरोह चलाने, अपहरण करने, फिरौती मांगने के अलावा आपने मिथिलांचल के विकास के लिए क्या किया है?'

Advertisement

राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति बंद करें- शाह

शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव मुझे बताएं कि वे किसे बचाना चाहते हैं? क्या आप उन बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं जो बाहर से आते हैं और बिहार के लोगों की नौकरियां छीनते हैं? राहुल गांधी को यह वोट बैंक की राजनीति बंद करनी चाहिए और SIR, यह पहली बार नहीं हो रहा है। इसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू ने की थी और यह आखिरी बार 2003 में भी हुआ था और तब भी कोई विरोध नहीं था। वे पहले से ही बिहार चुनाव हारने की एक वजह लोगों को बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में SIR पर बवाल के बीच INDI गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड