24 घंटे के अंदर बिहार में गिरे 6 पुल, मामला पहुंचा सुपीम कोर्ट, याचिका दाखिल कर की गई ये मांग

बिहार में लगातार पुल गिरने की बढ़ती घटनाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Contact with 10 to 20 villages has been cut off due to the bridge collapse.
24 घंटे के अंदर बिहार में गिरे 6 पुल | Image: Video screengrab

बिहार में मॉनसून सक्रीय है। बीते 24 घंटे से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो अगले 48 घंटे के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर भारी बारिश के बीच पुल गिरने की घटना भी लगातार हो रही है। राज्य में बुधवार को अलग-अलग जगहों में 6 पुल गिरने की घटना सामने आई है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

बिहार में लगातार पुल गिरने की बढ़ती घटनाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में राज्य में मौजूद और हाल के वर्षों में हुए छोटे बड़े पुलों के सरकारी निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश देने की गुहार सुप्रीम कोर्ट से लगाई गई है।

बिहार में पुल गिरने का मामला पहुंचा SC

याचिका में कहा गया है कि पिछले दो सालों में दो बड़े पुलों और छोटे मझौले कई पुलों के निर्माणाधीन या बनने के फौरन बाद गिरने, ढहने और बहने की घटनाएं सामने आई है। बिहार बाढ़ प्रभावित राज्य है। यहां 68, 800 वर्ग किलोमीटर यानी 73.6 फीसदी भू-भाग भीषण बाढ़ की चपेट में आता है। ऐसे में पुल के निर्माण में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। याचिका में पिछले दो सालों में 12 पुलों के ढहने बहने की घटनाओं का हवाला दिया गया है।

 24 घंटे के अंदर गिरा 6 पुल 

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को बिहार के सीवान और छपरा में 24 घंटे के अंदर 6 पुल गिर गए। इनमें सिवान जिले में छाड़ी नदीं पर बने दो पुल शामिल हैं। इसी नदी पर एक पुल तक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है। इससे फिलहाल यह पुल भी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया। जिले में गंडक नदी पर बने दो भी पुल गिर गए हैं। चार गंडक नदी पर तो दो धमही नदी पर बने पुल भारी बारिश के बीच गिर गए।

Advertisement

भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 17 दिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें से 7 जिलों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है तो 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल के तराई इलाकों में हो रही भारी बारिश का  असर भी बिहार की नदियों में दिखने लगा है। राज्य की 5 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर  चला गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: देशभर में मानसून का दबदबा! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड