अपडेटेड 25 October 2024 at 23:08 IST

बिहार सरकार ने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया है: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया है।

Follow : Google News Icon  
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar | Image: Facebook

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया है। नालंदा जिले के राजगीर में विश्व शांति स्तूप के 55वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का राजगीर से गहरा संबंध था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भगवान बुद्ध वेणुवन में रहा करते थे और फिर यहां से गया चले गये थे। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद 'उत्तर प्रदेश के सारनाथ' चले गये जहां उन्होंने पहला उपदेश दिया। उसके बाद वह पुनः राजगीर आये और वैशाली एवं अन्य जगहों पर गये।”

उन्होंने कहा कि वेणुवन पहले अच्छी स्थिति में नहीं था, लेकिन अब पूरे क्षेत्र का पुनर्विकास किया गया है, जिसमें पहुंच पथ और सौंदर्यीकरण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ घोड़ा कटोरा में तालाब के बीच में भगवान बुद्ध की 50 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा पटना में बुद्ध स्मृति पार्क और बुद्ध स्तूप का निर्माण किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप की परिक्रमा की और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Advertisement

कुमार ने कहा, “राजगीर में विश्व शांति स्तूप का निर्माण 1969 में जापान के फूयूजी गुरुजी द्वारा किया गया था और इसका उद्घाटन उसी वर्ष 25 अक्टूबर को तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरि ने किया था।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को परम पावन दलाई लामा द्वारा भेजा गया उपहार भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने कुमार ने रोपवे के पास एक नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: लालू राज में गन लगाकर लूटते थे, नीतीश राज में कलम...: प्रशांत किशोर

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 23:08 IST