अपडेटेड 12 February 2024 at 09:06 IST

Bihar Floor Test से पहले सियासी भूचाल, कई के फोन 'नॉट रीचेबल' तो कई MLA मिसिंग, क्या है सच्चाई?

Bihar Floor Test: बिहार में सियासी करवटें जितनी तेजी से बदलती है, उसे देखकर ये तो कहना आसान है कि 'खेला' तो होगा, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि किसके साथ?

Follow : Google News Icon  
Bihar Chief Minister Nitish Kumar
Bihar Chief Minister Nitish Kumar | Image: ANI, X/Nitish Kumar

Bihar Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी पारा हाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है, वहीं RJD के मुखिया तेजस्वी यादव 'खेला' होने का दावा कर रहे हैं। 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कई विधायकों का फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। बिहार में सियासी करवटें जितनी तेजी से बदलती है, उसे देखकर ये तो कहना आसान है कि 'खेला' तो होगा, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि किसके साथ?

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजधानी पटना में हलचल बढ़ गई है। तेजस्वी यादव जहां अपने विधायकों को नजरबंद किए हुए हैं, वहीं जेडेयू ने अपने विधायकों को चाणक्य होटल में रुकने को कहा है। इस बीच बड़ी जानकारी ये मिली है कि 'हम' पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी 'आउट ऑफ रीच' हो गए हैं।

जीतन मांझी  'आउट ऑफ रीच'

बिहार में जबसे सरकार बदली है और नीतीश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर NDA का दामन थामा है तब से RJD और उनके साथी दल जीतन राम मांझी पर डोरे डालने में लगे हैं। लेकिन मांझी ने बार-बार भरोसा दिलाते हुए कहा है कि जहां मोदी हैं वहीं 'हम' है, हम गरीब हो सकते हैं मगर बेईमान नहीं।''

इस बीच फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले ये खबर मिली है कि जीतन राम मांझी 'आउट ऑफ रीच' हो गए हैं। बताया गया कि 11 फरवरी को रात 10 बजे के बाद उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। बता दें कि मांझी अकेले नहीं हैं जिनसे संपर्क टूटा है, इस लिस्ट में जेडेयू, कांग्रेस और कुछ आरजेडी के विधायक भी शामिल है।

Advertisement

तेजस्वी के घर पुलिस, RJD नाराज

तेजस्वी यादव के पटना आवास के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर राजद की नाराजगी के बीच, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पुलिस केवल अपना काम कर रही है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'अगर आप (तेजस्वी यादव) विधायकों का अपहरण करेंगे और विधायक का कोई रिश्तेदार शिकायत दर्ज कराएगा तो पुलिस जरूर आएगी। अगर आप (तेजस्वी यादव) किसी भी विधायक को अपने घर में बांध कर रखेंगे तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

शाहनवाज ने इसके साथ ही कहा कि राजद और कांग्रेस केवल भ्रम फैला रहे हैं। जेडेयू और भाजपा मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। कोई भी विधायक पहुंच से बाहर नहीं है और हर कोई हमारे संपर्क में है। वे अफवाह फैला रहे हैं। सभी राजग विधायक एक साथ हैं। उन्हें हमारे विधायकों की चिंता छोड़ देनी चाहिए और अपने लापता विधायकों पर ध्यान देना चाहिए। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती, क्या खेला करने वाले हैं लालू के 'लाल'?



 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 February 2024 at 07:07 IST