Bihar: करारी हार के बाद RJD में घमासान, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, कहा- परिवार को भी त्याग रही हूं, संजय यादव ने...
Bihar Election Result, Rohini Acharya: बिहार में महागठबंधन और खासकर राजद की करारी हार के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ गया है। लालू यादव की बेटी और राजद नेता तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़ने का फैसला किया है।
- भारत
- 3 min read

Bihar Election Result, Rohini Acharya: बिहार में महागठबंधन और खासकर राजद की करारी हार के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ गया है। लालू यादव की बेटी और राजद नेता तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़ने का फैसला किया है।
रोहिणी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा - मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं।
संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था - रोहिणी आचार्य
14 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राजद की करारी हार के 24 घंटे के भीतर रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी है।
रोहिणी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करके लिखा - मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं...
संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।
Advertisement
रोहिणी को लोकसभा चुनाव 2024 में करना पड़ा था हार का सामना
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव में आधिकारिक रूप से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और राजद का गढ़ माने जाने वाला सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ीं थीं। लेकिन, उनको बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से हार का सामना करना पड़ा था।
अब रोहिणी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर परिवार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है, उसकी भी आशंका दुनिया को बता दी है।
रोहिणी का संजय से पहले भी होता रहा है मनमुटाव
यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी ने संजय यादव पर निशाना साधा है। इससे पहले भी इन्होंने संजय पर परिवार और पार्टी में दरार और अपना दबदबा बनाने के संकेत भी दिए थे। इससे पहले इन दोनों के बीच मनमुटाव प्रदेश में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान दिखा था।
इस यात्रा के दौरान संजय यादव बस में सबसे आगे की सीट यानी तेजस्वी यादव की सीट पर बैठ गए थे। इस पर एक एक्स यूजर ने आपत्ति जताते हुए एक पोस्ट लिखी थी, जिसे रोहिणी ने भी शेयर किया था।
Advertisement
रोहिणी से पहले तेज प्रताप भी पार्टी और परिवार से हो चुके हैं बाहर
मालूम हो कि रोहिणी से पहले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से बाहर हो गए थे। तेज ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ निजी तस्वीरें शेयर किए थे। इसके कारण लालू ने उन्हें पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निकाल दिया था।
तब लालू ने कहा था - निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।