BIHAR: मॉर्निंग वॉक पर गए RJD नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने सीने में मारी गोली; हालत गंभीर

बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने RJD महासचिव पंकज यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack On RJD Leader In Munger
मुंगेर में RJD नेता पर फायरिंग | Image: Social Media

प्रकाश सिंह

Bihar Crime: बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने RJD महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। पंकज यादव सुबह-सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उनपर एक के बाद एक तीन गोली चला दी। गोली लगने के बाद RJD नेता बूरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

पंकज यादव पार्टी में प्रदेश महासचिव थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव अपने घर नवटोलिया से मॉर्निंग वॉक करने मुंगेर हवाई अड्डा स्फियासराय आये थे। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने पंकज यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके छाती में तीन गोली लगी। बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने RJD नेता को सदर अस्पताल  पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।

अपराधियों ने पंकज यादव को सीने में मारी गोली

मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ एम अयूब आलम, डॉ अमित कुमार सिंह और डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में ऑपरेशन कर एक गोली जो सीने में लगी थी उन्हें निकाला गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया की गोली निकाल ली गई है लेकिन आने वाले कुछ घंटे खतरा हो सकता है। लगातार डॉक्टरों की एक टीम मॉनीटरिंग कर रही है।

Advertisement


 

RJD प्रवक्ता ने CM नीतीश पर बोला हमला

यह घटना सफियासराय थाना क्षेत्र की है।  पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है। मगर RJD घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के आवाज को दबाने के लिए गोलियों का सहारा लिया जा रहा है। आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मुंगेर में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली का शिकार बनाया गया। बिहार में सुशासन के नाम पर किस तरह का शासन चल रहा है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश जैसे हालात बिहार में हो गई है-एजाज अहमद

एजाज अहमद ने आगे कहा कि कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश जैसे हालात बिहार में भी पैदा किया जा रहे हैं जहां विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता को टारगेट करके गोली मारी जाती है। बिहार मे अपराधा और अपराधियों का बोलबाला है। सरकार का इकबाल मर गया है और यह साफ-साफ दिख रहा है। राज्य में अपराध और अपराधी मस्त हैं, शासन-प्रशासन पस्त है।  सरकार के अंदर बैठे लोग मलाई काटने में व्यस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: नारायणा के कार शोरूम में फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, किक-बॉक्सिंग खिलाड़ी है आरोपी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड