'जिस जमीन को छू देंगे, वहीं बनेगा फिल्म स्टूडियो...'पवन सिंह की मांग पर बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

‘भोजपुरी बवाल’ कार्यक्रम के भव्य फिनाले के दौरान बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अभिनेता पवन सिंह द्वारा उठाई गई मांग पर एक ऐतिहासिक और बड़ा ऐलान किया। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के विकास और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करने पर विशेष चर्चा हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'जिस जमीन को छू देंगे, वहीं बनेगा फिल्म स्टूडियो...'पवन सिंह की मांग पर बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
'जिस जमीन को छू देंगे, वहीं बनेगा फिल्म स्टूडियो...'पवन सिंह की मांग पर बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान | Image: Instagram

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। बीते 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए इस धमाकेदार शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 6 सितंबर को प्रसारित होने जा रहा है। शुरुआत से ही इस मंच पर भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज कलाकारों जैसे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के अलावा राजनीतिक गलियारों के महारथी तेज प्रताप यादव ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो के दौरान तमाम सितारों ने अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने राज खोले और कई तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला।

शानदार आगाज के बाद होगा लैविश समापन

जब किसी धमाकेदार कार्यक्रम का आगाज इतने भव्य तरीके से हुआ हो, तो उसका समापन भी उतना ही शानदार होना लाजमी है। शो के आखिरी और सबसे रोमांचक एपिसोड की शान बढ़ाने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह मंत्री सम्राट चौधरी विशेष तौर पर पहुंचे। सामने आए प्रोमो में वह अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ वेन्यू पर धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मंच पर पहुंचकर उन्होंने सभी का अभिवादन किया और शो की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि 'भोजपुरी बवाल' पूरी तरह सुपरहिट साबित हुआ है और देश-दुनिया के लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

बिहार में फिल्म सिटी बनाने का बड़ा ऐलान

ग्रैंड फिनाले के मंच से बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक बेहद खास और बड़ा वादा किया। उन्होंने साझा किया कि पावर स्टार पवन सिंह ने उनसे बिहार में फिल्म सिटी बनाने का आग्रह किया था। इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने मंच से घोषणा की कि जिस जमीन को वह छू देंगे, वहीं पर शानदार फिल्म स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को सुनकर मंच पर बैठे पावर स्टार पवन सिंह ने हाथ जोड़कर उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

लालू परिवार की खास मौजूदगी

फिनाले का यह एपिसोड संगीत और मस्ती से पूरी तरह सराबोर रहने वाला है। सामने आए प्रोमो वीडियो में सभी सितारे जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। मंच पर जब पवन सिंह ने अपना सदाबहार और सुपरहिट ट्रैक 'लॉलीपॉप लागेलु' गाया, तो सामने बैठे तमाम सेलिब्रिटी झूमने पर मजबूर हो गए। इसके अलावा, इस शो का एक बड़ा आकर्षण लालू यादव का परिवार भी रहा। 

Advertisement

भले ही तेज प्रताप यादव परिवार से अलग अपनी राह पर हैं, लेकिन इस शो के दौरान पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा नजर आया। ग्रैंड फिनाले में खुद लालू यादव ने शिरकत की, जबकि राबड़ी देवी ने वीडियो कॉल के जरिए अपने बेटे का उत्साह बढ़ाया। भोजपुरी गानों की धुनों पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पाखी हेगड़े जैसी अभिनेत्रियों ने भी जमकर जलवे बिखेरे। जब इसका प्रोमो इतना दमदार और रोमांचक है, तो यह अंदाजा लगाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि भोजपुरी सिनेमा की तमाम बड़ी हस्तियों से सजा यह ग्रैंड फिनाले एपिसोड कितना ऐतिहासिक और धमाकेदार होने वाला है।

ये भी पढ़ें - Indian Railway Ticket Rule: आई-टिकट या ई-टिकट? ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते समय भूलकर भी न करें ये गलती, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड