Bihar: 'आप नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़कर जॉब क्रिएटर बनें', छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने दी बड़ी सलाह; मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को बड़ा संदेश दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Samrat Choudhary
CM Samrat Choudhary | Image: X

बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले छात्रों और उनके माता-पिता को आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया। शिक्षा विभाग द्वारा ‘नेक संवाद’ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने छात्रों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों से कहा, “आप नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़कर बिहार में नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनने की कोशिश करें।

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों को बड़ा संदेश देते हुए कहा, "बिहार में युवा आम तौर पर सरकारी नौकरियों की ओर देखते हैं क्योंकि वे अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं और एक स्थिर जीवन चाहते हैं। लेकिन अब बिहार बदल रहा है और हम औद्योगिक क्षेत्र में भी लगातार तरक्की कर रहे हैं।"

बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं-CM सम्राट

"अब हमें इन उद्योगों को स्थापित करने की भी जरूरत है और इसमें आपके योगदान की आवश्यकता है क्योंकि बिहार में ही प्रतिभा मौजूद है। बिहार में नए-नए उद्योग को स्थापित करने काम शुरू हो गया है।"

CM सम्राट का छात्रों को बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "अभी आप पढ़ाई कर रहे तो आपको नौकरी पाने की चिंता हो सकती है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़कर बिहार में नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था ज्ञान, डेटा, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष पर टिकी है। जिन राज्यों की शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी, वे आर्थिक रूप से भी आगे रहेंगे।

Advertisement

मैधावी छात्रों को सम्मान

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। पुरस्कार के रूप में पहले स्थान (1st रैंक) पाने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान (2nd रैंक) वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान (3rd रैंक) वाले छात्रों को 1 लाख रुपये की नकद धनराशि दी गई।

यह भी पढ़ें: काशी में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत, CM योगी ने सपा पर साधा निशाना
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड