अपडेटेड 5 December 2025 at 23:53 IST

Bihar: CM नीतीश कुमार ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, World Book of Records London में नाम दर्ज

CM Nitish Kumar : इस बार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटों पर जीत प्राप्त हुई। वहीं, विपक्षी महागठबंधन को मात्र 35 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा।

Follow : Google News Icon  
CM Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) | Image: JDU/X

CM Nitish Kumar : हाल ही में बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। 14 नवंबर को आए चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया था कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद अब नीतीश कुमार के नाम एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दी है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नीतीश का नाम 

संजय कुमार झा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया है कि सीएम नीतीश कुमार के नाम विश्व रिकॉर्ड बना है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा प्राप्त असाधारण उपलब्धि को मान्यता दी है, जिन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है - जो भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक दुर्लभ उपलब्धि है।"

उन्होंने आगे लिखा, "संगठन की प्रशंसा में कहा गया है कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी अटूट जनसेवा, स्थिर शासन और बिहार की जनता द्वारा उन पर रखे गए अटूट विश्वास का प्रतीक है। दस कार्यकालों तक किसी राज्य का नेतृत्व करना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है; यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण और उसकी लोकतांत्रिक मजबूती का प्रमाण है।"

Advertisement

बिहार के लिए यह गौरव का क्षण- संजय झा

संजय झा ने कहा, "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी इस बेजोड़ उपलब्धि के सम्मान में श्री नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में औपचारिक रूप से शामिल करने की अपनी मंशा व्यक्त की है। बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है और एक ऐसे नेता को सम्मान है जिनकी निरंतर प्रतिबद्धता राज्य की प्रगति का मार्गदर्शन करती रहती है।"

एनडीए के खाते में 202 सीटें

मालूम हो कि इस बार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इनके नतीजे ने एनडीए को प्रचंड जीत दिलाई। इस चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटों पर जीत प्राप्त हुई। वहीं, विपक्षी महागठबंधन को मात्र 35 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े लेन-देन का मांगा ब्योरा
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 23:51 IST