अपडेटेड 25 November 2025 at 09:13 IST
Bihar: नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक में कुछ बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
- भारत
- 2 min read

बिहार में NDA सरकार के गठन के बाद आज, 25 नवबंर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पहली कैबिनेट की बैठक होनी वाली है। नई कैबिनेट की पहली बैठक सुबह करीब 10 बजे राजधानी पटना में होगी। सरकार गठन के बाद सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया है। ऐसे में पहली कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसले आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की पहली बैठक पर सबकी नजरें टिकी है। इस बैठक को महज एक औपचारिक शुरुआत नहीं माना जा रहा है, बल्कि विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने जो वादे जनता से किए थे, उसे अमल में लाने की कवायद की तैयारी है। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
नरेंद्र नारायण यादव प्रोटेम स्पीकर बने
बैठक के बाद 11:20 बजे कैबिनेट के निर्णयों पर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पहली बैठक में एनडीए के संकल्प पत्र में किए गए प्रमुख वादों को अमल में लाने के लिए कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले सोमवार को बिहार विधानसभा के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता और आलमनगर से लगातार आठ बार के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया।
राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नरेंद्र नारायण यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर के रूप में नरेंद्र नारायण यादव अब नवनिर्वाचित 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही संचालित करेंगे। दूसरी ओर नई कैबिनेट के कई मंत्रियों ने सोमवार को ही अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभला लिया।
Advertisement
सोमवार को कार्यभार संंभालने वाले मंत्रियों की लिस्ट
मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता
श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा
पहली कैबिनेट बैठक आज
राज्य में नई सरकार के गठन के बाद अब सभी की नजरें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की यह नौवीं पारी बिहार के विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 09:13 IST