सम्राट की 'नई टीम' तैयार: JDU कोटे से इन नए चेहरों की लगी लॉटरी, निशांत कुमार के अलावा इन विधायकों को पहली बार मिला मंत्री पद

Bihar New Cabinet: बिहार में 'टीम सम्राट' में पांच नए चेहरों को मौका मिला है। JDU कोटे से कई विधायकों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जानिए इसमें कौन-कौन शामिल हैं?

Follow : Google News Icon  
Bihar New Cabinet Expansion
Bihar New Cabinet Expansion | Image: X

Bihar New Cabinet Expansion: बिहार में आज (7 मई) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। BJP, JDU, LJP (R) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। BJP कोटे से 15, तो JDU कोटे से 13 विधायक मंत्री पद की शपथ ली।

सम्राट चौधरी की टीम में कई पुराने और दिग्गज चेहरे शामिल हुए, तो इस बार कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल रहा है। JDU कोटे से कई नए चेहरों को इस बार मौका मिला है। आइए JDU से पहली बार मंत्री बनने वाले नेताओं के नामों पर एक नजर डालते हैं...

निशांत कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे इकलौते बेटे निशांत कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे। 2026 में ही उन्होंने JDU की सदस्यता ली और सक्रिय हुए।

श्वेता गुप्ता: वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। श्वेता सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। पति डॉ. वरुण कुमार भी सीतामढ़ी के मशहूर चिकित्सक हैं। शिवहर सीट से RJD उम्मीदवार को उन्होंने वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

Advertisement

बुलो मंडल: शैलेश कुमार, जिन्हें बुलो मंडल के नाम से जाना जाता है, वर्तमान में गोपालपुर से JDU विधायक हैं। वह लंबे समय तक RJD में रहे थे। वह 2014 से 2019 तक भागलपुर से सांसद (MP) भी रह चुके हैं।

इसके अलावा लिस्ट में शीला मंडल जो JDU की महिला चेहरा हैं और रत्नेश सदा का नाम भी शामिल हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं।

Advertisement

BJP

1.राम कृपाल यादव
2.केदार गुप्ता
3.नीतीश मिश्रा
4.मिथलेश तिवारी
5.रमा निषाद
6.विजय कुमार सिन्हा
7.दिलीप जायसवाल
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखविंदर पासवान
10.संजय टाइगर,
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12.नंद किशोर राम
13.रामचंद्र प्रसाद
14.अरुण शंकर प्रसाद
15. श्रेयसी सिंह

JDU

1.निशांत कुमार
2.श्रवण कुमार
3.मदन सहनी
4.लेसी सिंह
5.श्वेता गुप्ता
6.भगवान सिंह कुशवाहा
7.दामोदर रावत
8.बुलो मंडल
9.सुनील कुमार
10.शीला मंडल
11.रत्नेश सदा
12.जमा खान
13.अशोक चौधरी

LJP (R)

1.संजय पासवान
2.संजय सिंह

HAM

1.संतोष सुमन

RLM

1.दीपक प्रकाश

PM मोदी ने पटना में किया रोड शो

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने पहले रोड शो किया और फिर वे गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: 'भारत कुछ भूलता नहीं, कभी माफ नहीं करता', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सेना का कड़ा मैसेज, जारी किया टीजर VIDEO

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड