Bihar Cabinet Expansion: बिहार में इस दिन होगा कैबिनेट विस्तार! दिल्ली पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कल अमित शाह और नितिन नबीन से करेंगे मुलाकात

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गयी है। सम्राट चौधरी शनिवार की शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। अमित शाह और नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Cabinet Expansion
Bihar Cabinet Expansion | Image: Republic/X

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें अब तेज हो गई हैं। क्योंकि बताया जा रहा है, इसे लेकर CM सम्राट चौधरी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वह रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। 

जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

बता दें, बिहार में नई सरकार के बने 16 दिन हो गए हैं, लेकिन शीर्ष नेताओं के बंगाल चुनाव में व्यस्त होने के कारण अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में इन बैठकों के दौरान निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, CM सम्राट चौधरी अपने साथ बीजेपी कोटे से जो मंत्री बनने वाला है, उसकी सूची भी सम्राट अपने साथ ले गए हैं, जिस पर कल मंथन भी हो सकता है। यह भी चर्चा है कि अमित शाह के साथ होने वाली बातचीत में CM सम्राट लिस्ट को अंतिम रूप दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठकें पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री के रविवार को पटना लौटने की उम्मीद है।

पहले नीतीश कुमार से की मुलाकात

दिल्ली जाने से पहले CM सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक, जदयू कोटे के मंत्रियों के नाम पर इस मुलाकात में सहमति बन चुकी है। अब भाजपा कोटे के नामों पर दिल्ली में अंतिम चर्चा होने की संभावना है। 

Advertisement

6 - 10 मई के बीच कैबिनेट विस्तार संभव  

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बिहार में 6 से 10 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। बता दें, राज्य में पहली बार बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है। ऐसे में कैबिनेट में 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसमें बीजेपी के 13 और जदयू के 12 नेता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, वहीं LJP (R), HAM और RLM को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलने का अनुमान है। 

मुख्यमंत्री पर 29 विभागों की जिम्मेदारी 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ-साथ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

Advertisement

ऐसे में, मंत्रिमंडल विस्तार न होने के कारण, मुख्यमंत्री अकेले ही 29 विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं; जबकि विजय कुमार चौधरी 10 विभागों और बिजेंद्र प्रसाद यादव 8 विभागों की देखरेख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  West Bengal Election: बंगाल में कौन मारेगा बाजी, BJP की लहर या ममता की वापसी? पुनर्मतदान में भी वोटिंग 90% के पार

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड