Bihar: 'चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में एंट्री पाने के लिए भाई निशांत और स्वयंभू नैतिक पुरुष चाचा को बधाई...', लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का तंज
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
- भारत
- 2 min read

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसके तहत कुल 32 नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इस कैबिनेट में बीजेपी के 15 मंत्री बने हैं, जबकि जेडीयू की तरफ से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली जिसपर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में आज राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
निशांत कुमार के शपथ लेने पर रोहिणी आचार्य का तंज
रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल के जरिए लिखा- “बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शार्टकट एंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई … शुभकामनाएं और एंट्री दिलाने के लिए असलियत में अनैतिकता के शिखर पुरुष, मगर 'स्वयंभू नैतिक पुरुष' चाचा जी को भी ढेरों बधाई। 2005 से पहले ई सब भी नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी…।”
गौरतलब है कि गुरुवार को निशांत कुमार के साथ श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह ने भी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।
Advertisement
सम्राट कैबिनेट में किन्हें मिली जगह?
कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 12, जेडीयू के 13, लोजपा (रामविलास) के दो, हम और RML के एक-एक नेता को जगह मिली है।
राम कृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह (टाइगर)
अशोक चौधरी
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
संतोष कुमार सुमन
रमा निषाद
रत्नेश सदा
कुमार शैलेन्द्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेन्द्र कुमार रौशन
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
मोहम्मद जमा खान
नंद किशोर राम
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
प्रमोद कुमार
Advertisement
श्वेता गुप्ता
मिथिलेश तिवारी
रामचंद्र पासवान
संजय कुमार सिंह
संजय कुमार
दीपक प्रकाश