बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट में BJP के 12 और JDU के 9 विधायक शामिल, देंखें पूरी लिस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो गया। BJP और JDU के विधायकों ने गोपनियता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Cabinet Expansion
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार | Image: Video grab

Bihar Cabinet Expansion : लंबे इंतजार के बाद बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। बीजेपी और JDU  ने कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। बीजेपी की तरफ से 12 विधायक मंत्री बनें हैं और JDU के 9 विधायक कैबिनेट में शामिल हुए हैं। सबसे पहले बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को राज्य की मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।  

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में बड़े राजपूत नेता नीरज सिंह बबलू को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, सीमा कुमारी, सुनील कुमार, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णानंद पासवान, जयंत राज, मोहम्मद जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह को शामिल किया गया है। 

मंगल पांडे कौन हैं?

मंगल पांडे मौजूदा विधान परिषद के सदस्य हैं। 2013-2016 तक बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष रहे और कई राज्यों में BJP के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। 2000 में बिहार BJP युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने और 2020 में बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। 

कौन हैं अशोक चौधरी?

अशोक चौधरी की गिनती JDU के कद्दावर नेताओं में होती है। पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। साल 2000 में पहली बार विधायक बनें और 2013 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। साल 2018 में कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में आ गए थे।

Advertisement

कौन हैं लेसी सिंह?

लेसी सिंह JDU की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। 2006 में JDU की प्रदेश अध्यक्ष और 2007 में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहने का अनुभव है। महागठबंधन की नई सरकार में खाद्य मंत्री रही हैं। कटिहार में सामान्य परिवार में जन्मी लेसी  सिंह ने छोटी उम्र में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

कौन हैं नीतीश मिश्रा?

नीतीश मिश्रा JDU छोड़कर BJP में आए थे। वह तीन बार से विधानसभा में झांझरपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले 2020 में बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं।

Advertisement

नितिन नवीन कौन हैं?

नितिन नवीन बांकीपुर से विधायक है। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ में BJP की जीत के रणनीतिकार रहे हैं। 

कौन हैं महेश्वर हजारी?

महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री रहे और पासवान जाति से आते हैं। बिहार में मजबूत छवि के नेता हैं।

कौन हैं सुनील कुमार?

सुनील कुमार को 2020 में पहली बार मिला JDU का टिकट मिला था। बिहार सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके हैं। चुनाव लड़ने से पहले DG के पद से सेवानिवृत हैं।

हरि सहनी कौन हैं?

हरि सहनी मौजूदा विधान परिषद सदस्य हैं। बिहार में मछुआरा समुदाय के बड़े नेता हैं। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। 2011 में नौकरी छोड़कर राजनीति में आए।

ये भी पढ़ें: सपा ने जारी की नई लिस्ट, TMC को दी भदोही सीट, जानिए कौन कहां से उम्मीदवार 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड