Bihar Cabinet: बिहार में झटपट हो गया विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय समेत 29 विभाग संभालेंगे CM सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम को क्या मिला?

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार के नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास 29 विभाग रखे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी कुल 10 विभाग और उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को कुल 8 विभाग दिए गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Bihar Cabinet Portfolio
Bihar Cabinet Portfolio | Image: X/Samrat Choudhary

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार के नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। आज (बुधवार) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके साथ विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) और बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

इसके बाद सीएम की अनुशंसा पर राज्यपाल की ओर से मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति प्रदान कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास 29 विभाग रखे हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी कुल 10 विभाग और उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। 

CM सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिलहाल अपने पास 29 विभागों की जिम्मेदारी रखने का फैसला लिया है। इनमें सामान्य प्रशासन विभाग समेत कृषि और पथ निर्माण और अन्य विभाग शामिल हैं।

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन
  • राजस्व एवं भूमि सुधार
  • खान एवं भू-तत्व
  • नगर विकास एवं आवास
  • स्वास्थ्य
  • विधि
  • उद्योग
  • पथ निर्माण
  • कृषि
  • लघु जल संसाधन
  • श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
  • पर्यटन
  • युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  • कला एवं संस्कृति
  • डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  • आपदा प्रबंधन
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • सूचना प्रावैधिकी
  • खेल
  • सहकारिता
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • गन्ना उद्योग
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • पंचायती राज

विजय कुमार चौधरी के पास 10 विभाग

वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इन विभागों को सरकार के लिए अहम माना जाता है, जिससे उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Advertisement
  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जन-सम्पर्क
  • भवन निर्माण
  • अल्पसंख्यक कल्याण
  • शिक्षा
  • विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • ग्रामीण विकास
  • परिवहन
  • उच्च शिक्षा

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभागों की जिम्मेदारी

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • वित्त
  • वाणिज्य-कर
  • समाज कल्याण
  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • ग्रामीण कार्य 

अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार

बता दें कि NDA की नई सरकार से पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की थी और उसे भंग किया था। इसके बाद नई सरकार में सिर्फ तीन नेताओं ने ही शपथ ली है। इसलिए एक-एक के पास उतने सारे विभाग हैं। अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार करना होगा। कैबिनेट विस्तार के बाद फिर से विभागों का बंटवारा होगा और तय होगा कि किसे कौन सा विभाग मिलता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  CBSE 10th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परिणाम; ऐसे करें चेक

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड