अपडेटेड 1 September 2024 at 11:00 IST

BREAKING: बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों की जखीरा बरामद, 7 लोग गिरफ्तार

बिहार के बक्सर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

Follow : Google News Icon  
Mini gun factory busted in Bihar
बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ | Image: ANI

बिहार के बक्सर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को नया भोजपुर ओपी पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डुमरांव SDFO के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ और वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

भोजपुर में अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

बक्सर के भोजपुर के चंदा गांव में एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने शनिवार रात भंडाफोड़ किया। 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

घर से बरामद हुए ये हथियार

जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी भोजपुर ओपी क्षेत्र के चंदा गांव के विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर पर हुई है। पुलिस को यहां अवैध गन फैक्ट्री होने की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान घर से टाइगर प्लेट 36, कार्क रोड 35, बैरल 33, बट 20, ड्रील मशीन 3, लेंथ मशीन एक, ग्रेंडर एक और तीन माेबाइल भी बरामद किया गया है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  केसी त्यागी ने दिया JDU के प्रवक्ता पद से इस्तीफा, बताया निजी कारण

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 09:49 IST