अपडेटेड 19 June 2024 at 18:36 IST

बिहार में पुल गिरने की कहानी पुरानी, कब-कब हुए हादसे; जिम्मेदार कौन? जानिए एक-एक डिटेल

बिहार में लगातार पुल हादसे हो रहे हैं। हाल ही में हुए बकरा नदी पुल हादसे ने पुरानी कई घटनाओं की यादें ताजा कर दी है। आइए जानते हैं कब-कब ब्रिज गिरे हैं।

Follow : Google News Icon  
bridge collapsed
बिहार में कब-कब हुए पुल हादसे | Image: ANI

Bihar Bridge Collapse: बिहार से आए दिन ब्रिज हादसों की खबरें सामने आती रहती है। इसी बीच अब एक नई घटना सामने आई है। जिसने पुराने कई हादसों की घटनाओं की यादों को ताजा कर दिया है। हाल ही में करोड़ों की लागत से बिहार के अररिया जिला के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना पुल अचानक ही नदीं में भरभरा कर गिर गया। गनीमत ये रही कि अभी इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था इसलिए किसी को भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे ने बिहार में पुल हादसों की कई यादों को ताजा कर दिया है।

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब बिहार में पुल हादसा हुआ है। इसके पहले भी की बार बिहार में पुल हादसे हो चुके हैं। इनमें सुपौल और भागलपुर जैसे कई बड़े शहरों के नाम भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि बिहार में कब-कब पुल हादसे हुए हैं।

बकरा नदी पुल हादसे ने दिलाई बिहार में हुए इन हादसों की याद

सुपौल पुल
इसी साल मार्च महीने यानी 22 मार्च 2024 को जब बिहार में राज्य का सबसे बड़ा उत्सव 'बिहार दिवस' मनाया जा रहा था। उसी दिन सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया और इसमें 1 व्यक्ति की मौत और 9 लोगों के घायल होने की खबर थी। वहीं इस पुल की लागत 1200 करोड़ रुपए थी।

सुल्तानगंज पुल
पिछले साल 4 जून 2023 में बिहार के सुल्तानगंज में अगवानी घाट पर निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया था। जानकारी के मुताबिक इसका निर्माण करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा था।

Advertisement

सारण पुल
19 मार्च 2023 को बिहार के सारण में अंग्रेजों के जमने का पुल टूट गया था। इसमें दो लोग घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक यह पुल अधिक लोड़ के कारण टूट गया था।

बिहटा पुल
वहीं सारण पुल हादसे के ठीक एक महीना पहले 19 फरवरी 2023 में पटना के बिहटा इलाके में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने की घटना सामने आई थी। जिसका निर्माण कार्य बिहटा-सरमेरा फोर लेन पर चल रहा था।

Advertisement

दरभंगा पुल
साल 2023 में बिहार में पुल गिरने की घटनाओं ने तो रिकॉर्ड दर्ज कर दिया था। यहां 16 जनवरी 2023 को भी दरभंगा जिले में एक पुल भरभरा कर गिर गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब इ पुल से एक ट्रक गुजर रहा था।

भागलपुर पुल 
बिहार का जाना-माना शहर भागलपुर भी इस लिस्ट में शामिल है। 30 अप्रैल 2023 को बिहार के भागलपुर-खगड़िया सड़क पुल को जोड़ने वाला पुल टूट गया था। हालांकि यह पुल पहले भी एक बार और टूट चुका था।

आपको बता दें कि बिहार में पिछले दो सालों में कई पुल हादसे हुए हैं, जिनमें कई लोगों के मरने और हताहत होने की खबरें भी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बिहार में इतने ज्यादा पुल हादसे क्यों होते हैं। इसके पीछे की वजह क्या है और इस पर रोक क्यों नहीं लग रही है। 

यह भी पढ़ें… भाजपा ने माकपा पर कन्नूर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 17:02 IST