Bihar Board 10th Result 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दो छात्राएं बनी टॉपर, जानिए कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम?
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर और अन्य माध्यमों से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार कुल 81.79 फीसदी बच्चे पास मैट्रिक में पास हुए हैं।
- भारत
- 3 min read

Bihar Board 10th Results 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दोपहर 1:15 बजे करीब 16 लाख स्टूडेंट्स के परिणाम जारी किए। रिजल्ट https://result.biharboardonline.org और https://matricbiharboard.com पर चेक किए जा सकते हैं। वेबसाइट डाउन और स्लो होने पर अन्य माध्यमों से भी परिणाम देखें जा सकते हैं।
इन दो छात्राओं ने किया टॉप
इस बार कुल 81.79 फीसदी बच्चे मैट्रिक परीक्षा में पास हुए। बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चे पास हुए। इसमें 6 लाख 1 हजार 390 छात्र और 6 लाख 34 हजार 353 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
दो छात्राओं जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने टॉप किया है। दोनों संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। दोनों ही छात्राओं ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर हासिल किए हैं। वहीं, टॉप 10 में 139 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें से 57 लड़कियां हैं।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर देखें परिणाम…
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होते ही लिंक एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं...
Advertisement
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com या result.biharboardonline.org पर जाना होगा।
- विंडो ओपन होते ही होमपेज पर आपको ‘BSEB Matric Result 2026’ वाला लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपके सामने नया पेज ओपन होकर आएगा। वहां अपना रोल नंबर, रोल कोड और मांगी गई जानकारी भरें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर 'सबमिट' या 'View' पर क्लिक करें।
- आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे चेक करने के बाद सेव कर लें या प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
SMS या Digilocker पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट में कोई दिक्कत आ रही है। इसके स्लो या डाउन होने की वजह से आप अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे, तो SMS के जरिए भी आपको परिणाम चेक करने का विकल्प मिलता है। इसके लिए आपको BIHAR10 <स्पेस> अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड के अंदर मोबाइल पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी। इसके अलावा आप Digilocker के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
टॉपर्स की आएगी मौज
बिहार बोर्ड टॉपर्स को पुरस्कृत करता है। परीक्षा में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल पाने वाले को 2 लाख रुपये नकद धनराशि दी जाएगी। साथ ही एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर भी भेंट किया जाएगा। वहीं, दूसरा स्थान पाने वाले को 1.5 लाख रुपये नकद के साथ एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर मिलता है। इसी तरह, तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र/छात्राओं को 1 लाख रुपये का नकद इनाम, एक लैपटॉप और किंडल ई बुक रीडर से सम्मानित किया जाएगा।