अपडेटेड 20 April 2025 at 07:22 IST

Bihar: बेतिया पुलिस लाइन में जल्लाद बना सिपाही, 11 गोलियां बरसा साथी को किया छलनी; मौके पर मौत

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में 2 जवानों के बीच हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि 11 गालियां चल गई। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
बेतिया पुलिस लाइन
बेतिया पुलिस लाइन | Image: Republic

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में 2 जवानों के बीच हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि 11 गालियां चल गई। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। दरअसल, पुलिस की जांच में पता चला है कि जिन दो जवानों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी उनकी पहचान परमजीत कुमार और सोनू कुमार के रूप में की गई है। दोनों के बीच शुरू हुई मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया और सर्वजीत कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, सिपाही सरबजीत ने सिपाही सोनू कुमार को मौत के घाट उतार दिया है। सिपाही सोनू को गोलियां मार कर परमजीत ने छलनी कर दिया है। जिसके बाद पुलिस लाइन में पगली घंटी बजी। फायरिंग करने वाला सिपाही सरबजीत पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। घटना के तुरंत बाद बेतिया पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय पहुंचे हुए हैं।

बेतिया पुलिस लाइन में खूनी खेल

सिपाही सरबजीत इंसास राइफल लेकर फायरिंग कर रहा था और एक के बाद एक सिपाही सोनू के सिर में गोलियां दाग रहा था। मृतक सोनू भभुआ जिले का रहने वाला है। पुलिस लाइन में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तुरंत पगली घंटी बजाया गया. सरबजीत इंसास राइफल लेकर छत पर चढ़ गया जिसे काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा। सरबजीत को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो आरा जिले के रहने वाला है। मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप उससे पूछताछ कर रहे हैं।

जवान ने साथी को ही मार दी गोली

घटना के बाद पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस लाइन के पुलिस बैरक में सोनू कुमार का शव पड़ा हुआ है। जहां पर पुलिस जांच कर रही है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है परमजीत और सोनू में विवाद चल रहा था। इस विवाद में आज सरबजीत ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया है। बता दें की दोनों कुछ दिन पहले सिकटा थाने से यहां पर आए हुए थे। दोनों की ड्यूटी पुलिस लाइन में थी। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने बताया कि इंसास राइफल से गोली मारी गई है। लगभग 11 राउंड गोली चली है। एक सिपाही को टारगेट करके गोली मारी गई है। दोनों सिपाही का पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। जिस सिपाही ने गोली मारी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उस हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : हनुमान जयंती पर गुना में हुई पत्थरबाजी के बाद एक्शन मोड में सरकार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 07:22 IST