अपडेटेड 2 June 2025 at 19:08 IST

शादी के मंडप पर अचानक मची खलबली, विवाह की रस्में होनी थी, अचानक दूल्हा फरार और दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल... तभी कहानी में आया ट्विस्ट

भागलपुर में एक शादी के मंडप पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन पूरी टूट गई है।

Follow : Google News Icon  
Bhagalpur unique wedding
भागलपुर में अजीबो-गरीब शादी | Image: Social Media

बिहार के भागलपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक पारंपरिक शादी पल भर में हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गई। मंडप सजा हुआ था, मेहमानों की भीड़ थी, ढोल-नगाड़ों की गूंज बज रहे थे और दुल्हन लाल जोड़े में पंडाल में बैठी थी और अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी, तभी दुल्हे ने जो किया उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

मामला भागलपुर के  वार्ड नंबर 21, डीएन सिंह घाट रोड का है, जहां दीपा नाम की लड़की और मधेपुरा के सानू का है। दोनों की मुलाकात पांच साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। शुरुआती दौर में परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, मगर बात में बच्चों कि जिद पर दोनों परिवारों की रजामंदी मिल गई। इसके बाद शादी की तारीख 1 जून तय की गई। सब कुछ सही चल रहा था मगर अचानक कहानी में ट्विस्ट आ गया।


दूल्हे ने बनाया किडनैपिंग की कहानी

दूल्हे का अचानक फोन आया। सबको चौंकाते हुए उसने कहा, मुझे किडनैप कर लिया गया है। एक पल को सबके चेहरे सफेद पड़ गए। दुल्हन के परिवार में खलबली मच गई। पुलिस तक को बुलाने की तैयारी होने लगी। दुल्हन के परिवार ने दूल्हे की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन सानू का फोन स्विच ऑफ था।

शादी के मंडप से गायब हुआ दुल्हा

करीब साढ़े पांच घंटे बाद सुबह 8:30 बजे सानू का फोन ऑन हुआ। फॉन ऑन होत ही घंटी बजने लगी। फिर उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग उसे शादी से पहले उठा ले गए थे, उसका किडनैप कर लिया गया था। मगर जब उसने अपनी शादी की बात बताई, तो वे उसे छोड़कर चले गए। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि सानू का ऐसा कदम बेहद चौंकाने वाला और अपमानजनक है। दरअसल, परिवार को शक है कि दूल्हे की किडनैपिंग महज शादी से बचने का एक बहाना था।

Advertisement

परिजनों ने कराया मामला शांत

लोग अब भी नहीं समझ पा रहे कि सानू ने ऐसा क्यों किया। वहीं, प्यार, परिवार की सहमति, सब कुछ होते हुए भी सानू के आखिरी पल पर पीछे हटने से दीपा टूट गई। परिवार वालों के लगातार समझाने और फिर गांववालों के दबाव के बाद आखिरकार सानू शादी के लिए राजी हुआ। मगर अब शादी घर पर नहीं बूढ़ानाथ मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में कराई जाएगी। 
 

यह भी पढ़ें: अब तो उठ जा कुंभकरण! एक्सीडेंट में टूट गई गाड़ी, लेकिन नींद नहीं टूटी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 June 2025 at 19:08 IST