Bankipur Byelection: बीजेपी के नीरज कुमार की होगी जीत या विपक्ष मारेगा बाजी? बांकीपुर उपचुनाव में सिर्फ 34.16 फीसदी मतदान
Bankipur Byelection: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लगभग 34.16 प्रतिशत कुल मतदाता दर्ज की गई।
- भारत
- 2 min read

Bankipur Byelection: गुरुवार, 30 जुलाई को बांकीपुर विधनसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद बीजेपी नेता नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण बांकीपुर सीट खाली हो गई थी। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस मुकाबले में शामिल हुए हैं। वहीं, राजद ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतरा था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव में कुल 34.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
पिछले साल से कम हुआ मतदान
निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव में कुल 34.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछली बार से करीब 7 फीसदी कम है। विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर सीट पर 41.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं, साल 2020 के विधानसभा से भी कम प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2020 के चुनाव में में 35.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2015 की बात करें तो बांकीपुर में 40.24% मतदान हुआ था।
सभी पार्टियों ने किया किया जीत का वादा
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने के बाद भारतीय जनता पार्टी से लेकर जन सुराज पार्टी और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा किया है। JDU नेता राजीव रंजन ने कहा, "बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और NDA की लहर है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी जीत का दावा किया।
3 अगस्त को आएगा फैसला
बांकीपुर सीट से बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस मुकाबले में शामिल हुए हैं। वहीं, राजद ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतरा था। वोटों की गिनती 3 अगस्त हो है। ऐसे में अब देखना है कि कौन इस सीट से बाजी मारता है।