तेजस्वी कहां हैं? जब बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा ने पूछा सवाल, जवाब में RJD विधायक ने निशांत का नाम लेकर दिया ये जवाब

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने पर आज कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने सवाल उठाया। जवाब में RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने क्या कहा आईए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का आज चौथा दिन था, मगर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज भी सदन की कार्यवाही नदारत रहे। उनकी लगातार अनुपस्थिति को लेकर सत्तापक्ष ने सदन में सवाल खड़े किए। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस मुद्दे को उठाते हुए सवाल किया कि आखिरकर नेता प्रतिपक्ष कहां और वो एक भी दिन सदन की कार्यवाही में शामिल क्यों नहीं हुए हैं?

विधानसभा में बोलते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा  “अध्यक्ष महोदय, हमारे वरिष्ठ सदस्य ने बहुत अच्छा ध्यान आकृष्ट किया है। सदन जानना चाहता है कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? बताएं कि कल सत्र का अंतिम दिन है। शासन और लोकतंत्र की खूबसूरती नेता प्रतिपक्ष से होती है। सरकार सुशासन तभी पूरी तरह स्थापित कर पाती है जब प्रतिपक्ष सजग हो। यहां नेता प्रतिपक्ष का यह हाल है कि सदन से ही गायब हैं। एक बार बता दें कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं?”

विजय सिन्हा के सवाल पर क्या बोले RJD विधायक?

विजय सिन्हा के सवाल के जवाब में RJD के मुख्य सचेतक और बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत ने जवाब देते हुए सीधे तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति का कारण नहीं बताया। उन्होंने पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया। सर्वजीत ने कहा, “अध्यक्ष महोदय, यहां गंभीर चर्चाएं हो रही हैं और हमारे अभिभावक विजय जी जानना चाह रहे हैं कि तेजस्वी जी कहां हैं? जब बिहार में इतनी बड़ी वित्तीय संकट उत्पन्न हुई है तो बिहार के लोग जानना चाहते हैं कि हमारे छोटे भाई निशांत कहां हैं?”

हमें नेता प्रतिपक्ष को लेकर चिंता हो रही है-विजय सिन्हा

स्पीकर प्रेम कुमार ने सर्वजीत के सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि निशांत कुमार लगातार सदन में उपस्थित रहे हैं। इस पर विजय सिन्हा ने फिर से कहा कि जिनकी उपस्थिति के बारे में पूछा जा रहा है, वे विधान परिषद में बैठे हुए हैं। सिन्हा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में बंधुआ मजदूर की भावना खत्म होनी चाहिए। हर सदस्य को अपने नेता से उनकी जिम्मेदारी का आभास कराना चाहिए।अगर ऐसा नहीं होता तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। 

Advertisement

सदन को यह जानने का अधिकार है कि नेता प्रतिपक्ष बीमार हैं, अस्वस्थ हैं या पारिवारिक कारणों से बाहर हैं। आज सदन का चौथा दिन है, इसलिए उनकी उपस्थिति की जानकारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: तारीख और समय तय करें विपक्ष, पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार सरकार-रिजिजू

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड