Bihar: मिशन 25 के लिए नीतीश का प्लान तैयार, शराबबंदी के बाद फिर महिला वोटर वाला दांव कितना आएगा काम?

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश महिला संवाद यात्रा का कार्यक्रम पर निकलने वाले हैं। उनके यह यात्रा कई मायनों में खास है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar CM Nitish Kumar
Bihar CM Nitish Kumar | Image: X

Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra: अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली। चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। नीतीश की इस यात्रा को 'महिला संवाद यात्रा' नाम दिया गया है। बीते मंगलवार, 19 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इस यात्रा को लेकर फैसला लिया गया। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि नीतीश अपनी इस यात्रा के दौरान किसे साधने की कोशिश करेंगे।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश महिला संवाद यात्रा का कार्यक्रम पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वो महिलाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए वह जिलों में जाकर महिलाओं से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। महिलाओं से संवाद कर नीतीश उनके कल्याण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। वो सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में भी समीक्षा करेंगे। 'महिला संवाद' उनकी 15वीं  यात्रा होगी।

महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे नीतीश

सीएम नीतीश ( Nitish Kumar) का चुनाव से पहले पदयात्रा पर निकलने का फैसला कोई नया नहीं है। 2005 से वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं और अब तक इस तरह की 14 यात्रा कर चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश ने विकास यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पूरे बिहार का भ्रमण किया था। इस यात्रा का फायदा उन्होंने चुनाव परिणाम में भी मिला था।

विश्वास यात्रा से मिला था जबरदस्त फायदा

नीतीश ने 2010 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 28 अप्रैल से विश्वास यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उनको जोरदार फायदा हुआ था। 2010 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में बिहार में NDA 206 सीट लेकर थी, जिनमें नीतीश की पार्टी अकेली 115 सीट पर कब्जा जमाई थी। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 'संकल्प यात्रा' की शुरुआत की थी। मगर इस साल उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ था।

Advertisement

शराबंदी के फैसले से साइलेंट वोटरों को लुभाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 अप्रैल 2016 को बिहार में शराबंदी लागू किया था। यह नीतीश के सबसे बड़े फैसलों मे से एक था। इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में देखने को भी मिला था। एक सर्वे में यह पता चला था कि महिलाओं ने नीतीश कुमार को बढ़-चढ़कर वोट किया है। नीतीश के इस फैसले से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया था। तो नीतीश कुमार साइलेंट वोटरों को लुभाने का दाव पहले भी खेलते आए हैं।

नीतीश का महिला वोटर वाला दांव

नीतीश कुमार के इस फैसले का दूसरे राज्यों में भी जमकर चर्चा हुई थी। कई दलों ने दूसरों राज्यों में भी इस पैर्टन को लागू कर महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश की थी। अब नीतीश एक बार फिर साइलेंट वोटर पर अपना फोकस करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा दिसंबर के 15 तारीख से लेकर 25 के बीच हो सकता है।
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड