बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा अपडेट, JDU कोटे से लेसी सिंह समेत ये बनेंगे मंत्री!

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कई विधायकों को फोन आया है। मुख्यमंत्री ने फोन कर राज भवन आने को कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Cabinet Expansion
JDU कोटे से लेसी सिंह समेत ये बनेंगे मंत्री! | Image: Facebook

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कैबिनेट विस्तार कई दिनों से लटका हुआ है। तीसरी बाद कैबिनेट विस्तार के समय में बदवाल किया गया है। अब आज शाम साढ़े 6 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। जिसमें बीजेपी और जेडीयू के कोटे से कई विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। खबर है कि बीजेपी की तरफ से 12 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

JDU के कोटे से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी को मंत्री पद की शपथ लेने लिए मुख्यमंत्री ने आमंत्रित किया है। इसके अलावा JDU के जमा खान, शीला मंडल, जयंत राज, सुनील कुमार और रत्नेश सदा को भी मुख्यमंत्री ने फोन कर राज भवन आने को कहा है। बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं। कैबिनेट में फिलहाल 9 मंत्री हैं। बिहार कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं। इस हिसाब से कैबिनेट में 27 मंत्रियों की जगह खाली है।

कौन हैं अशोक चौधरी?

अशोक चौधरी की गिनती JDU के कद्दावर नेताओं में होती है। पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। साल 2000 में पहली बार विधायक बनें और 2013 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। साल 2018 में कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में आ गए थे।

कौन हैं लेसी सिंह?

लेसी सिंह JDU की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। 2006 में JDU की प्रदेश अध्यक्ष और 2007 में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहने का अनुभव है। महागठबंधन की नई सरकार में खाद्य मंत्री रही हैं। कटिहार में सामान्य परिवार में जन्मी लेसी सिंह ने छोटी उम्र में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

Advertisement

कौन हैं सुनील कुमार?

सुनील कुमार को 2020 में पहली बार मिला JDU का टिकट मिला था। बिहार सरकार में 2 बार मंत्री रह चुके हैं। चुनाव लड़ने से पहले DG के पद से सेवानिवृत हैं।

ये भी पढ़ें: DA Hike In MP: CM मोहन यादव ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, 4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड