Bihar: भरत तिवारी एनकाउंट से बिहार में सियासी उबाल, तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- सभी एनकाउंटर की जांच हो, CM सम्राट माफी मांगें

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी कथित फेक एनकाउंटर मामले में बिहारी में सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। अब इस मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bharat Tiwari Encounter Tejashwi Yadav CM Samrat
बिहार एनकाउंटर पर सियासी भूचाल: तेजस्वी का CM सम्राट पर बड़ा हमला | Image: Social Media

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। एनकाउंटर को लेकर बिहार पुलिस सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में अब विपक्षी पार्टियां भी सरकर पर हमलावर हो गई हैं। 

भरत तिवारी एनकाउंट में पहले जन सुराज पार्टी (JSP) नेता प्रशांत किशोर ने सरकार पर जमकर हमला बोला और 15 दिनों में न्याय न मिलने पर सीएम सम्राट चौधरी का आवास घेराव की चेतावनी दी। अब इस मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम पर जमकर तीखा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री अपने कार्य में विफल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

CM के कहने पर हुआ एनकाउंटर-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव से जब भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर में सवाल पूछा गया कि इस घटना में पुलिसकर्मियों के ऊपर FIR हुई हैं, इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा 'देखिए हम शुरू से ही बोल रहे हैं कि बिहार सरकार ने फेक एनकाउंटर कारवाई है और यह किसी और ने नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के कहने पर हुआ है। ये सब लोग जान रहे हैं।'

सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा 'मुख्यमंत्री अपने कार्य में विफल हो चुके हैं इसलिए वे इस तरह के काम करके ध्यान भटकाना चाहते हैं। बिहार में अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पुलिस से निर्दोष लोगों की हत्या करवा रही है। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा 'भरत तिवारी के परिवार के लोगों के खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं, वह किसने करवाए? ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अनेकों FIR हुए हैं। फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। हम चाहते हैं कि इस सरकार में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, उसके खिलाफ न्यायिक जांच हो।'

प्रशांत किशोर इस मामले पर क्या कहा?

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर बुधवार को भोजपुर जिले में महापंचायत में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा '15 दिन में अगर न्याय नहीं मिला तो बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के आवास का घेराव किया जाएगा।' महापंचायत में तय हुआ कि अगर 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Advertisement

सीएम ने निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश 

गौरतलब है कि इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 20 जून को कहा था कि 'भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में दिनांक 17.06.2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है।'

ये भी पढ़ें: Kolkata Godown Collapse: निर्माणाधीन गोदाम गिरने से 3 मौत की पुष्टि, 12-18 लोग अंदर फंसे, घटनास्थल पर पहुंचे CM सुवेंदु ने हाथ जोड़कर क्या कहा?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड