BREAKING: जिस बेगूसराय गैंगरेप कांड से कांप गया बिहार, उसमें अब DIG का एक्शन, लापरवाही बरतने वाले SHO को किया सस्पेंड

Begusarai Gang Rape: बिहार के बेगूसराय गैंगरेप केस में DIG शैलेश कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है, दरअसल, DIG ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता से मुलाकात की है, जिसके बाद कई खुलासे हुए, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Begusarai Gang Rape Case Update: बिहार के बेगूसराय जिले में महिला के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को हिलाकर रख दिया है, सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्शन लेते नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, खगरिया रेंज के DIG शैलेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की है। मिलने के बाद DIG ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। 

थाने में शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया 

DIG शैलेश कुमार ने पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी पूरी जानकारी ली है, इसके बाद DIG ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि जब पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया, ना ही वक्त पर कार्रवाई की गई। 

महिला डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

DIG ने जांच टीम को तेजी से काम करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश भी दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टरों की एक पूरी टीम बनाई गई है, जो पीड़िता का इलाज करेगी। बाकी रिपोर्ट्स आने के बाद पूरी मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी दी जा सकेगी।

तीन महीने पहले भी दुष्कर्म की कोशिश हुई

परिजनों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी कि, 'तीन महीने पहले भी इसी महिला से दुष्कर्म की कोशिश हुई थी, लेकिन तब भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद आरोपियों का मनोबल बढ़ा और बाद में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: NEET परीक्षा तक टेलीग्राम पर जारी रहेगा अस्थायी बैन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड