BREAKING: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, प्रशांत किशोर ने बीजेपी से छीनी नितिन नवीन वाली सीट; नीरज सिन्‍हा को 18,953 वोटों से हराया

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्‍हा को 18 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor
BREAKING: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, प्रशांत किशोर ने बीजेपी से छीनी नितिन नवीन वाली सीट; नीरज सिन्‍हा को 18,953 वोटों से हराया | Image: ANI

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्‍हा को 18 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया दिया है। तीसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी रहीं।

31 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 18953 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 63203 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44250 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14085 वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि बांकीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच था। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया है। मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट बदले गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटारा कर दिया गया था।

बांकीपुर में शानदार प्रदर्शन पर प्रशांत का बयान, कहा- दो-तीन महीनों में सुधार दिखेगा

Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड