Anant Singh: आंखों में गॉगल्स और मुंह में सिगरेट... जब अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए स्मोकिंग करते पहुंचे विधायक अनंत सिंह, VIDEO VIRAL

बिहार की राजनीति में एक बार मोकामा बाहुबली अनंत सिंह सुर्खियों में हैं। अब JDU विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अस्पताल परिसर में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
 Anant Singh cigarette viral video
अनंत सिंह वायरल वीडियो | Image: X

बिहार के बाहुबली नेता और 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह जेल में रहने के बावजूद सुर्खियों में बने रहते हैं। अब JDU विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पटना में एक हाई-सिक्योरिटी अस्पताल में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर यह वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

बिहार की राजनीति में एक बार मोकामा विधायक अनंत सिंह सुर्खियों में हैं। बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) अस्पताल परिसर में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जब वो रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे।

अनंत सिंह का अस्पताल में सिगरेट पीते VIDEO VIRAL

वीडियो में अनंत सिंह पटना के IGIMS अस्पताल में समर्थकों और पुलिसकर्मियों से घिरे नजर आ रहे हैं। हाथ में सिगरेट लिए बाहुबली अंदाज में खुलेआम सिगरेट का छल्ला उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना नायक नहीं, खलनायक हूं मैं लगाकर रील बनाई गई है। अनंत सिंह को भारी सुरक्षा के साथ  रेगुलर चेकअप के लिए बेउर लॉकअप से अस्पताल लाया गया था। जेल में बंद नेता को इस तरह के VIP ट्रीटमेंट दिए जाने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

 RJD ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

अनंत सिंह के वायरल वीडियो ने बिहार में एक तीखी राजनीतिक बहस छेड़ दी है। RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने JD(U) नेता पर तंज कसते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, "नायक नहीं, खलनायक है तू।" उन्होंने आगे लिखा है, नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!

Advertisement

जेल में बंद है बाहुबली विधायक

बता दें कि बाहूबली अनंत सिंह, जो पांच बार के विधायक हैं और जिन्हें लोग छोटे सरकार के नाम से जानते हैं, फिलहाल दुलार चंद हत्याकांड के सिलसिले में बेउर जेल में बंद हैं। 2025 के विधानसभा चुनावों से ठीक दुलार चंद की हत्या चुनाव प्रचार के दौरान कर दी गई थी।

जेल में होने के बावजूद, अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ​​इसके बाद उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। मेडिकल कारणों से उन्हें जेल से IGIMS समय-समय ले जाने की अनुमति मिली है और इसी दौरान यह विवादित वीडियो को शूट किया गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मणिकर्णिका घाट' पर क्यों बरपा हंगामा?पप्पू यादव, AAP नेता समेत 8 पर FIR

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड