Bihar: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार; बाढ़ से पटना लेकर पहुंची पुलिस

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Anant Singh arrested Dularchand Yadav murder case
बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार | Image: X/ANI

बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाहुबली और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर रात अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। पटना एसएसपी ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आज,रविवार को अनंत सिंह को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है।


अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक, 75 वर्षीय दुलारचंद यादव, उसी गांव के निवासी थे जहां यह झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और यह एक गंभीर मामला है।

अनंत सिंह को मजिस्ट्रेट के सामने किया जाएगा पेश

SSP कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दुलारचंद यादव हत्याकांड में यह पाया गया कि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उचित जांच की जाएगी।"

यह गिरफ्तारी है, सरेंडर नहीं- SSP

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने यह भी साफ कर दिया कि यह गिरफ्तारी है, सरेंडर नहीं। SSP ने कहा, ये सरेंडर नहीं है, गिरफ्तारी है, अनंत सिंह की गिरफ्तारी की गई है। इनके दो सहयोगियों नदवा गांव के रहने वाले मणिकांत ठाकुर और दूसरे रंजीत राम भी घटनास्थल पर मौजूद थे, तीनों की गिरफ्तारी की गई है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में में तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। 

Advertisement

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर क्या बोले SSP?

दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने देर रात प्रेस कॉफ्रेंस किया। SSP ने बताया कि दुरालचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय और फेफड़ों में चोट आई है, उनके पैर में गोली भी मारी गई है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी बाढ़ के अंतर्गत आने वाले बेढ़ना गांव से की गई है। अभी गिरफ्तारी हुई है, अब रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी।


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ छापेमारी चल रही है, उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए थे, उसमें प्रमुख रूप से इनको अभियुक्त बनाया गया था, अनंत सिंह का नाम लिया गया था। उनके नेतृत्व में वहां पर काफिला चल रहा था।

 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुलारचंद हत्याकांड में EC का बड़ा एक्शन, SP समेत 4 अफसरों का तबादला

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड