बिहार में बवाल! आंध्र प्रदेश की छात्रा ने NIT बिहटा कैंपस में की खुदकुशी, छात्रों का फूटा गुस्सा

राजधानी पटना से सटे बिहटा के सिकंदरपुर स्थित निर्माणधीन एनआईटी कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 NIT Student Committed Suicide
NIT Student Committed Suicide | Image: Republic

बिहार में आंध्र प्रदेश की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने आत्महत्या पटना से सटे बिहटा के NIT के नए कैंपस में किया। घटना के बाद से ही बिहटा से पटना तक बवाल है। देर रात तक छात्रों ने कॉलेज कैंपस में बवाल किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस देर रात कैंपस पहुंची और छात्रों का शांत कराने का काम किया।

राजधानी पटना से सटे बिहटा के सिकंदरपुर स्थित निर्माणधीन एनआईटी कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान आंध्र प्रदेश के अनंथापुर निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में हुई है जो सेकंड ईयर की छात्रा थी। पल्लवी के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही छात्रों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। NIT प्रशासन ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

आंध्र प्रदेश की छात्रा ने बिहार में की खुदकुशी

इधर आत्महत्या की घटना की जानकारी कैंपस में रह रहे अन्य छात्राओं को मिला। छात्र आक्रोश में आ गए और कैंपस में हंगामा करने लगे। देर रात तक कैंपस में छात्रों ने बवाल काटा। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए छात्र कैंपस में धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस प्रशासन कैंपस में पहुंची और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। मगर छात्र शांत होने का नाम ले रहे थे।

NIT कैंपस में छात्रों ने काटा बवाल

वहीं, NIT पटना कैंपस के छात्रों को भी जैसे ही साथी छात्रा के खुदकुशी की जानकारी मिली यहां भी बवाल शुरू हो गया। देर रात तक पटना कैंपस में भी हंगामा होता रहा है। बिहटा एनआईटी कैंपस में रहे छात्रों ने आरोप लगया कि कैंपस अभी तक पूरी तरह से बना भी नहीं है और  हम सभी लोग को यहां पर रह रहे है। पढ़ाई में भी काफी दिक्कत आ रही है। यहां तक की गर्ल्स हॉस्टल में भी मजदूर काम कर रहे हैं जिसके कारण लड़कियों को भी काफी परेशानी हो रही है।

Advertisement

नहीं मिला सुसाइट नोट

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मगर छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है यह अभी तक जानकारी किसी को नहीं है। ना ही कोई सुसाइट नोट मिला है। साथी छात्र बता रहे हैं कि वो दिन भर ठीक थी, सभी से नॉर्मल बातचीत की। पल्लवी जब परेशान नहीं थी फिर उसने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। पुलिस पल्लवी के कमरे की तलाशी कर रही है, साथ ही परिवार को भी घटना की सूचना दे दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: गवाही देने से मना किया, नहीं माना तो बहन के कपड़े फाड़े भाई की हत्या की

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड