'JDU को 10 सीट आने में भी आफत होगी', पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बाहुबली विधायक ने फ्यूचर प्लान भी बताया

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को अपनी औकात पता चल जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jdu expelled mokama mla anant singh from the party for 6 years
अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप | Image: X

Anant Singh: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की गई है। अब इस कार्रवाई पर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पार्टी के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जेडीयू के लिए 10 सीटें जीतना भी एक बड़ी चुनौती बन जाएगा। अनंत सिंह ने साफ कहा कि पार्टी को अपनी औकात पता चल जाएगी। इस दौरान यह भी बताया कि उनका नीतीश कुमार से मतभेद नहीं है।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने खुद पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बिना जेडीयू का कोई वजूद नहीं है। अनंत सिंह ने कहा, 'जनता मालिक है। जो कार्रवाई हुई है अच्छी हुई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी वे नहीं हैं, तो पार्टी में कौन है? जिन्होंने मुझे निकाला है वह किस कर्म (योग्य) के हैं? मैं तो कह रहा हूं कि निकाल दें। अब नीतीश कुमार नहीं हैं तो पार्टी खत्म हो गई। इनको 10 सीट आने में भी आफत होगी।'

अनंत सिंह पर कार्रवाई किसने करवाई?

अनंत सिंह पर कार्रवाई किसने करवाई? इसके जवाब में बाहुबली विधायक ने कहा, 'मुझे नहीं पता यह कार्रवाई किसने कराई है। जो लोग पार्टी के मालिक बन रहे हैं उन्होंने ही कराया होगा।'

मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा- अनंत सिंह

अब क्या वे किसी और पार्टी को ज्वाइन करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा। पार्टी ने निकाल दिया है अब पार्टी जाने। मैं पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गया था, पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया। जदयू का भविष्य खत्म है।' अनंत सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग आज जेडीयू में मालिक बनकर बैठे हैं, उनका भ्रम आगामी चुनाव में पूरी तरह टूट जाएगा।

Advertisement

नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं- अनंत सिंह

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार से उनकी कोई व्यक्तिगत दूरी या मतभेद नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

बता दें कि अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का खुल्लम-खुल्ला विरोध किया था। यही नहीं, उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार भी किया था। अब जेडीयू ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उन्हें 6 सालों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Advertisement

अनंत सिंह के बाद अमित प्रकाश भी नपे

अनंत सिंह के अलावा जेडीयू के प्रदेश सचिव अमित प्रकाश पर भी कार्रवाई की गई है। पार्टी से उनकी सदस्यता रद्द करते हुए 6 साल के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने की है। पार्टी का कहना है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के चलते अमित प्रकाश पर यह कार्रवाई हुई है। साथ ही उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'राजनीति AC कमरे और AI वीडियो से नहीं, पसीना बहाकर होती है', राजभर की अखिलेश को नसीहत, कहा- 2027 में जनता साइकिल का हैंडल तक गायब कर देगी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड