'बिहार की माटी के सपूत जहां भी रहें...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह भावुक, क्या विधायकी से संन्यास लेंगे 'छोटे सरकार'?
कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे और 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने जेल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को 'बिहार की माटी का असली सपूत' बताया।
- भारत
- 3 min read

Anant Singh on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने नामांकन भी कर दिया है। उनके इस फैसले से एक तरफ जेडीयू से जुड़े कुछ लोगों में विरोध है, तो दूसरी ओर कुछ नेता उनके कामों की तारीफ कर रहे हैं। नीतीश कुमार के लिए गए निर्णय पर मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है।
कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे और 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने जेल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को 'बिहार की माटी का असली सपूत' बताया।
अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सिलसिलेवार तरीके से जारी लंबे-चौड़े पोस्ट में नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने लिखा, 'बिहार की माटी के सपूत जहां भी रहें, बिहार का मान और स्वाभिमान हमेशा ऊंचा रहे।'
'उनका अनुभव, दूरदृष्टि और समर्पण…'
उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'आज जब वह फिर से राष्ट्रीय मंच पर अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, उनकी दूरदृष्टि और बिहार के प्रति उनका समर्पण देश को भी नई दिशा देने का काम करे।'
Advertisement
'बिहार में आए बदलाव उनके प्रयासों का परिणाम'
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बहुत ही लंबे अरसे के बाद बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं। साल 2005 से लेकर आज तक उनका मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज रहेगा।'
अंत में उन्होंने स्पष्ट इशारा किया कि 2005 के बाद बिहार में आए बदलाव- सड़क निर्माण, बिजली पहुंच, कानून-व्यवस्था में सुधार सहित आदित- ये सभी विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रयासों का परिणाम हैं।
Advertisement
अपने ऐलान पर कायम रहेंगे ‘छोटे सरकार’?
इस बीच अनंत सिंह का एक पुराना बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे तो वह विधायकी छोड़ देंगे। ऐसे में अब समर्थकों के बीच उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।