BREAKING: बाहुबली अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, मोकामा गोली कांड के बाद किया था सरेंडर

बिहार के मोकामा गोली कांड में बाहुबली अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anant Singh sent to 14 days judicial custody
अनंत सिंह भेजे गए जेल | Image: ANI

बिहार के मोकामा गोली कांड में बाहुबली अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोनू-मोनू गैंग के साथ गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व विधायक आज खुद सरेंडर करने पहुंचे थे। अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


मोकामा में बीते दिनों हुए गैंगवार की घटना में छोटे सरकार ऊर्फ बाहुबली अनंत सिंह शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। आत्मसमर्पण के बाद अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि मुझ पर FIR कराया गया था तो मैंने सरेंडर कर दिया। मैं कानून का पालन करता हूं।

किसने दर्ज कराई थी अनंत सिंह पर FIR

जानकारी के मुताबिक,अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज कराई थी। प्राथमिकी सोनू सिंह की मां उर्मिला सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी। मोकामा में नौरंगा-जलालपुर गांव में 23 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर सोनू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। कोर्ट इस दौरान बाहुबली के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। बाढ़ SSP राकेश कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। 

Advertisement

गैंगस्टर सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में 3 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें सोनू, मोनू और अनंत सिंह सहित पांच से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं, पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिफ्तार किया गया है। सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया गया है। रोशन पूर्व विधायक का समर्थक है। 

क्या था पूरा विवाद?

बता दें कि बुधवार, 23 जनवरी को बाहुबली अनंत सिंह मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में कुछ फरियादी की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से करीब 60 राउंड से ज्यादा गोलियां चली। गोलियां चलने के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों से बस चंद कदम की दूरी पर थे। घटना में वो बाल- बाल बच गए थे। 

 यह भी पढ़ें: Bihar: अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर तेजस्वी ने उठाया सवाल तो सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड